E Shram Card : भारत में Unorganized Sector में काम करने वाले करोड़ो श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम योजना की शुरुआत की इस योजना के तहत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है जिसमें उनको एक UAN नंबर दिया जाता है जो कि प्रत्येक श्रमिक का अलग अलग होता है |
UAN का Full फॉर्म : Universal Account Number अगर आप मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, किसान, दिहारी मजदूर, ड्राईवर या किसी भी प्रकार के असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है
ई श्रम कार्ड क्या है
यह एक सरकारी पहचान पत्र है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमको को दिया जाता है इस कार्ड के माध्यम से सरकार श्रमिकों को राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करती है ताकि भविष्य में उन्हे विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ मिलता रहे |
E Shram Card पर आपको 12 अंको का नंबर मिलेगा यही आपका UAN नंबर होता है जो पूरे देश में मान्य होगा
ई श्रम कार्ड का उद्देश्य
ई श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है इस मुख्य उद्देश निम्न है : –
- देश के सभी असंगठित श्रमिकों का डेटा जोड़ना और उनका रेकॉर्ड बनाना
- जरूरत के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना
- दुर्घटना बीमा प्रदान करना ताकि उनके परिवार को दिक्कत न हो
- भविष्य में आने वाली सभी योजनाओ का लाभ उनको सीधा देना
- आपदा या महामारी के समय त्वरित सहायता देना
ई श्रम कार्ड के लाभ
भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार समय समय पर योजनय लाती रहती है इनहि प्रयासो के टहट E Shram Card और विभिन्न राज्यों में प्रचलित आश्रम कार्ड जैसी योजनाए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है E Shram Card धारक को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जो कि नीचे आपको बारीकी से बताए गए हैं आइये जान लेते हैं
दुर्घटना बीमा कवर
E Shram Card धारक को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या पूर्ण विकलांगता हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है आर्थिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये का लाभ दिया जाता है |
सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ
ई श्रम पंजीकरण के बाद श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ से जोड़ा जाता है इससे उन्हे भविष्य में पेंशन, बीमा, और अन्य सामाजिक योजनाओ का लाभ सीधा दिया जाता है
राष्ट्रीय डेटाबेस में पंजीकरण
ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों का एक राष्ट्रीय स्तर का डेटाबेस तैयार होता है आपदा या महामारी जैसी स्थिति में सरकार सीधे श्रमिकों तक आर्थिक लाभ पहुंचा सकती है |
रोजगार के अवसर
सरकार भविष्य में ई श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने की योजना बना रही है इससे उन्हे बेहतर नौकरी के अवसर मिलते हैं
पूरे भारत में मान्य
ई श्रम कार्ड पूरे देश में मान्य है यदि कोई श्रमिक एक राज्य से दूसरे राजी में काम करने जाता है तो भी उसे योजनाओ का लाभ मिलता रहेगा
इसे भी पढ़ें : लेबर कार्ड रेन्यु कैसे करें
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
- आयु 16 से 59 वर्ष के बीच का कोई भी श्रमिक अपना E Shram Card बनवा सकता है |
- आप मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, किसान, दिहारी मजदूर, ड्राईवर या किसी भी प्रकार के असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं
- EPFO या ESIC का सदस्य न हो
आवश्यक डॉक्युमेंट्स
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए निम्न डॉकयुमेंट चाहिए :-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- क्या काम करते हैं उसकी जानकारी
इन डॉकयुमेंट के साथ अपना E Shram Card बनवा सकते है और सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते हैं
इसे भी पढ़ें : Ration Card eKYC Status check 2026 | कैसे करे राशन की eKYC?
ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें?
अगर आपने पहले ई श्रम कार्ड योजना में पंजीकरण कराया था और अब अपने E Shram Card में मोबाइल नंबर, पता और बैंक डिटेल्स या अन्य जानकारी बदलना चाहते हैं तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं नीचे पूरा प्रोसैस बताया गया है
- सबसे पहले वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें लिंक पर क्लिक करने के बाद आप वैबसाइट पर आ जाएंगे वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है |

2. अब Login Using UAN ऑप्शन पर जाना है जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है

3. अब आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है वो डालें और उसके बाद उस नंबर पर OTP प्राप्त होगा वो डालें

4. अब स्क्रीन पर आपको Update Ekyc Information ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें और जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है

5. अब Profile ऑप्शन पर जाकर आपको जो भी जानकारी अपडेट करनी है वो कर सकते हैं जैसे कि : –
- Personal Information
- Address
- Education
- Occupation
- bank account
ये सभी जानकारी आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपडेट कर सकते हैं
निष्कर्ष : ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है यह न केवल उन्हे दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधा प्रदान करता है,बल्कि भविष्य में आने वाली कई सरकारी योजनाओ से जोड़ता है यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य असंगठित क्षेत्र में काम करता है तो ई श्रम कार्ड अवश्य बनवाए

