SBI Minor Account Online : अगर आप अपने बच्चे का बैंक खाता खोलना चाहते हैं तो SBI Minor Account Online एक बेहतरीन विकल्प है आज के डिजिटल दौर में बच्चो को कम उम्र में बचत और बैंकिंग के बारे में बताना बहुत जरूरी है इसी को ध्यान में रखते हुए SBI बैंक ने Minor बच्चो के लिए खास अकाउंट सुविधाए शुरू की है, जिन्हे आप आंशिक रूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि : –
- SBI Minor Account क्या है?
- SBI Minor Account Online कैसे खोले
- जरूरी दस्तावेज़ क्या है
- खाता के प्रकार
- फायदे,नियम और लिमिट
- ATM और अन्य सुविधा
आइये शुरू करते हैं
SBI Minor Account क्या है?
SBI Minor Account वह बैंक खाता है जो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नाम से खोला जाता है यह खाता बच्चे के माता -पिता या कानूनी अविभावक की निगरानी में संचालित होता है इसका उद्देश्य बच्चे में बचत की आदत बनाना है ताकि उसे पैसो की एहमियत समझ आए
SBI Minor Account Online कैसे खोले
SBI में नाबालिग (minor) के लिए दो प्रकार के बचत खाते उपलब्ध हैं जो कि निम्न है इन्हे आप बैंक जाकर या Yono एप के माध्यम से खोल सकते हैं : –
- Pehla kadam खाता
- pehli Udaan खाता
खाते के प्रकार और उनसे जुड़ा विवरण SBI Minor Account Online
| विशेषता | Pehla kadam (पहला कदम ) | `Pehli Udaan (पहली उड़ान ) |
| उम्र | किसी भी उम्र के बच्चे के लिए है | 10 साल से ऊपर के बच्चे के लिए है जो Sign कर सके |
| संचालन | अभिभावक के साथ (jointly ) | खुद बच्चा |
| चेक बूक | अभिभावक को जारी की जाती है | बच्चे को (यदि sign कर सके ) |
| डेबिट कार्ड | बच्चे की फोटो के साथ | बच्चे की फोटो के साथ |
खाता खोलने की प्रक्रिया
पहले हम yono एप के माध्यम से SBI Minor Account Online खोल्न सीखेंगे उसके लिए अपने मोबाइल में Yono एप इन्स्टाल कर लें ये आपको play स्टोर पर मिल जाएगा या लिंक पर क्लिक करके भी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
- ऑनलाइन माध्यम
- YONO एप खोले और New to SBI पर क्लिक करें
- “Open Saving Account ” चुने
- अब “Without Branch Visit ” और With Branch Visit ” ऑप्शन मिलेगा इनमे से कोई एक ऑप्शन चुने
- “minor ” विकल्प चुनकर बच्चे और अभिभावक की जानकारी भरें
- ऑफलाइन (शाखा जाकर )
- नजदीकी SBI शाखा जाएँ और आवेदन फॉर्म लें
- फॉर्म भरकर और सभी दस्तावेज़ की फोटो कॉपी के साथ जमा करें
- अभिभावक के KYC verification के बाद खाता सक्रिय हो जाता है अर्थात चालू कर दिया जाएगा
लाभ : ये खाता जीरो बैलेन्स खाता होता है इसमें मंथली एव्रेज का सिस्टम नही होता है
जरूरी दस्तावेज़
बच्चे का खाता खोलने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स चाहिए जो कि निम्न है : –
- बच्चे का आधार कार्ड हो या जन्म प्रमाण पत्र ( इनमें से कोई एक )
- माता – पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड
- बच्चे का फोटो
- यदि sign कर सकता है तो sign करने होंगे
ये सभी डॉकयुमेंट को कलेक्ट करें और नजदीकी शाखा जाकर अपने बच्चे का खाता खुलवा सकते हैं
फायदे,नियम और लिमिट
SBI Minor खाता ( 18 साल से कम उम्र ) के लिए Minor Account खुलवाया जा सकता है यह बच्चो को चोटी उम्र से ही बचत की आदत सीखने का अच्छा तरीका है |
1.फायदे
- माता – पिता / कानूनी अभिभावक के साथ दिया जाता है
- ATM / Debit Card सुविधा : 10 साल से ऊपर के बच्चों को डेबिट कार्ड मिल सकते है
- Internet / Mobile Banking : लिमिटेड सुविधाए उपलब्ध होती है वो भी पैरेंट्स के अनुमति से
- ब्याज मिलता है : सामान्य सेविंग अकाउंट जैसा ब्याज
- Financial Awareness : बच्चों में बचत और पैसो की समझ विकसित होटी है |
2. मुख्य नियम
- 0 से 18 वर्ष से कम उम्र में भी यह खाता खुलवाया जा सकता है |
- ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है उनके खाते अभिभावक संचालित करेंगे
- 10 साल से ऊपर यदि कोई बच्चा है तो स्वय अपना खाता संचालित कर सकता है (बैंक की शर्तों के अनुसार )
- KYC जरूरी
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- अभिभावक का आधार कार्ड और पैन कार्ड
- 18 वर्ष पूरा होने पर KYC अपडेट करना जरूरी है
3. ट्रैंज़ैक्शन लिमिट्स
लिमिट बैंक की स्कीम पर निर्भर करती है जैसे पहला कदम और पहली उड़ान
Pehla Kadam ( छोटे बच्चों के लिए )
- अभिभावक खाते को ऑपरेट करते हैं
- ATM लिमिट आमतौर पर नहीं मिलती है या बहुत सीमित ही मिलती है
Pehli Udaaan ( 10 वर्ष से ऊपर के बच्चों के लिए )
- ATM से पैसे निकालने के लिए लगभग 5000 रुपये प्रतिदिन की सीमा मिलती है
- लगभग 2000 से 5000 रुपये तो रोजाना आप ख़रीदारी कर सकते हैं
- बहुत कम मामलों में चेक बूक दी जाती है
- 10 साल से बड़े बच्चे अपना अकाउंट खुद ऑपरेट करना, इससे वो ATM कार्ड चलना, चेक बूक और नेट बैंकिंग का उपयोग करना जल्दी सीख लेते हैं
- कुछ बैंक इस अकाउंट पर आपको अच्छे खासे ब्याज प्रदान करते हैं सबसे अच्छा फायदा यह है कि इस पर कोई tax भी नही लगता है
नोट : बाकी की पूरी जानकारी आप नजदीकी शाखा पर जाकर पता कर सकते हैं
ATM और अन्य सुविधा
ध्यान दें SBI बहुत कम Cases में एटीएम कार्ड देता है वो शर्तों के आधार पर
- ATM से पैसे निकालने के लिए लगभग 5000 रुपये प्रतिदिन की सीमा मिलती है
- लगभग 2000 से 5000 रुपये तो रोजाना आप ख़रीदारी कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
इसे भी पढ़ें : गाड़ी का चालान कैसे देखे और कैसे भरे

