PM Vidya Laxmi Yojana : आज के समय में छात्रो के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर कर रही है पी एम विद्या लक्ष्मी योजना | भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्चा शिक्षा के लिए आसान ऋण ( लोन ) सुविधा प्रदान करना है इस योजना के माध्यम से छात्र देश और विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानो में प्रवेश के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं |
योजना का उद्देश्य
PM Vidya Laxmi Yojana का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रो को उच्च शिक्षा के लिए बैंक ऋण ( लोन ) प्रदान करता है इस योजना के माध्यम से छात्र देश और विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं
इस योजना का उद्देश्य है
- सभी विद्यार्थी के लिए शिक्षा सुलभ बनाना
- पारदर्शी और सरल आवेदन प्रक्रिया
- छात्रों को आत्म निर्भर बनाना
- डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देना
इसे भी पढ़ें : पैन नंबर कैसे पता करें
योजना की प्रमुख विशेषताएँ
PM Vidya Laxmi Yojana एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो कि छात्रों के लिए बनाई गयी है ताकि वो आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके इसकी कई विशेषताएँ है जो कि निम्न है : –
- एक ऑनलाइन पोर्टल : छात्र एक ही प्लैटफ़ार्म से कई बैंक में आवेदन कर सकते हैं उसे अलग अलग वैबसाइट पर जाने या ढूँढने की जरूरत नहीं है |
- डिजिटल आवेदन प्रक्रिया : इसकी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है इसके लिय ऑफलाइन डॉकयुमेंट की जरूरत नही है |
- कम ब्याज दरें : छात्र को कम दर पर ब्याज के हिसाब से लोन दिया जाता है |
- एक दम साफ प्रक्रिया : इसमें कुछ भी छिपाने वाला तथ्य नही है एक दम पारदर्शी प्रक्रिया है |
- विदेशी शिक्षा की सुविधा : छात्र यदि चाहे तो उच्च शिक्षा के लिए भी ऋण ले सकते हैं जैसे कि वो विदेश में पढ्न चाहें |
PM Vidya Laxmi Yojana ने आवेदन प्रक्रिया को इतना सरल बना दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रो के छात्र भी बिना किसी एजेंट के स्वयं आवेदन कर सकते हैं |
इसे भी पढ़ें : UP Old Age Pension Status | Know How to Check Your वृद्धा पेंशन Status Instantly
पात्रता
PM Vidya Laxmi Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित कि गयी है
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश प्राप्त होना चाहिए
- परिवार के आय निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए ( बैंक खातों के अनुसार ) आय प्रमाण पत्र की शर्तें निम्न है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप एजकेशन लोन लेना चाहते हैं या सिर्फ ब्याज सबसिडी भी लेना चाहते हैं
- सिर्फ एजुकेशन लोन हेतु : लोन लेने के लिए कोई फिक्स आय सीमा नहीं है
- ब्याज सब्सिडी के लिए : परिवार के आय 4.5 लाख तक होनी चाहिए
- शेक्षिक योग्यता संतोष जनक होनी चाहिए
इसे भी पढ़ें : गाड़ी का चालान कैसे देखे और कैसे भरे
आवेदन कैसे करें
आपको सबसे पहले सभी जरूरी डॉकयुमेंट स्कैन करके अपने लैपटाप या PC में रख लेना है अब : –
स्टेप – 1 सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए “यहाँ क्लिक करें ” वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है

स्टेप – 2 अब Create an Account विकल्प पर क्लिक करें और पोर्टल पर अकाउंट बना लें अकाउंट बनाने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई मेल आई डी डालकर खाता बना लें ध्यान दें की आपको पास मोबाइल नंबर और ई मेल आई डी होना चाहिए क्योंकि दोनों पर आपको OTP आएगा वो आपको दर्ज करने होंगे |
स्टेप – 3 अब आपको मेल आई डी और पासवर्ड डालकर login कर लेना है login हो जाने के बाद का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है

स्टेप 4 अब आपको उल्टे हाथ पर ” apply for Education Loan ” विकल्प पर क्लिक करना है और निम्न जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है
- आधार नंबर डालें और Get OTP पर जाकर OTP डालें आप चाहें तो बिना आधार कार्ड के भी आवेदन कर सकते हैं
- अब अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति वागेरा चुने
- पूरा पता डालें
- दसवीं और बरहवीं की जानकारी भरें
- आय और पैन नंबर डालें
- बैंक खाते की जानकारी डालें
स्टेप – 5 सभी जानकारी भरकर आवेदन को सबमिट करें
इस तरह से आप अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
आवश्यक दस्तावेज़
ध्यान दें कि अलग अलग बंकों के आधार पर दस्तावेज़ बादल सकते हैं पूरी जानकारी बैंक से लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करिए साधारण तौर पर डॉकयुमेंट नीच दिये गए हैं : –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- मेल आई डी
- 10th और 12th की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- प्रवेश पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
डिजिटल इंडिया के साथ तालमेल
यह योजना पूरी तरह से ऑनलाइन है जो डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत करती है छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
निष्कर्ष : PM Vidya Laxmi Yojana न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करती है यह योजना भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में एक मजबूत कदम साबित हो रही है
FAQ Section
Q1. PM Vidya Laxmi Yojana क्या है?
यह छात्रों के लिए शिक्षा ऋण प्रदान करने की सरकारी योजना है।
Q2. आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके।
Q3. क्या इसमें सब्सिडी मिलती है?
हाँ, पात्र छात्रों को ब्याज सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।
#rojseekho
