Benefits of UDID Card : भारत सरकार ने दिव्यांगजन को एक समान और मान्यता प्राप्त पहचान देने के उद्देश्य से UDID कार्ड जिसका पूरा नाम Unique Disability ID Card है की शुरुआत की है | यह कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में मदद करता है
UDID कार्ड का संचालन Department of Empowerment of Person with disabilities द्वारा किया जाता है, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नीचे काम करता है |
UDID कार्ड क्या है
UDID Card एक सेंट्रल गवर्नमेंट डॉकयुमेंट है जो दिव्यांगजनों को एक पहचान और सरकारी योजनों का लाभ देने के लिए बनाया गया है इसमें व्यक्ति की विकलांगता से जुड़ी पूरी जानकारी एक यूनिक नंबर में दर्ज होती है |
UDID कार्ड में क्या क्या जानकारी होती है
udid कार्ड व्यक्ति की निम्न जानकारी होती हैं
- दिव्यांग व्यक्ति का नाम और फोटो
- UDID नंबर
- विकलांगता का प्रकार
- विकलांगता का प्रतिशत
- जारी करने वाले प्राधिकरण का नाम
UDID कार्ड के उद्देश्य
- पूरे भारत में विकलांग व्यक्ति को एक पहचान देना
- सरकारी योजनाओ का लाभ सीधे देना
- बार बार अलग अलग जगह दिवयांग प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है |
UDID कार्ड के प्रमुख फायदे
- आत्मसम्मान और सामाजिक पहचान
- भ्रष्टाचार में कमी
- स्वास्थ्य सेवाओ में काफी लाभ मिलता है
- रेलवे टिकट में रियायत मिलती है
- रोजगार के अवसर
- शिक्षा में सहायता
- दस्तावेजीकरण में सरलता
- सरकारी योजनाओं का आसान लाभ
- डिजिटल डेटाबेस
- पूरे भारत में मान्य
- दिव्यांग पेंशन
यह केवल एक कार्ड नहीं है बल्कि एक बहुत ही जायदा सहायता देने वाला साथी है
UDID कार्ड कहाँ से बनता है
आप इसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी सरकारी अस्पताल / CMO कार्यालय से भी बनवा सकते हैं
UDID कार्ड कैसे बनवाएँ
UDID कार्ड बनवाने की प्रक्रिया इस तरह से है कि : –
नोट : ध्यान दें कि कम से कम 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता है और कोई प्रमाण पत्र है तो वही व्यक्ति इसे आवेदन कर सकता है
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है वैबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें और वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है
स्टेप – 2 अब आपको Apply For UDID ऑप्शन पर क्लिक कर देना है क्ल्कि करने के बाद terms and Condition को एक्सैप्ट करके submit करें
स्टेप – 3 अब Apply with Aadhar Card ऑप्शन को चुने और आगे बढ़ें जैसा कि नीचे दिखाया गया है
स्टेप – 4 सभी जानकारी सही से भरें जैसे कि : –
- नाम
- जन्मतिथि
- पिता का नाम
- माता का नाम
- मोबाइल नंबर
- पूरा पता
- मेल आई डी
- दिवयांगता का प्रकार
स्टेप – 5 जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड वगेरा
स्टेप -6 अब मेडिकल बोर्ड के पास जाकर अपना Verification करवाए और अप्रूवल का इंतज़ार करें
स्टेप – 7 अप्रूवल के बाद अपना कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे और आज ही अपना UDID कार्ड आवेदन करें
इसे भी पढ़ें : Udyam Registration Certificate Kaise Banaye 2026 | हिन्दी में पूरी जानकारी
भविष्य में UDID की संभावनाएँ
भारत में UDID कार्ड भविष्य में एक मात्र प्रामाणिक दस्तावेज़ बनेगा जिससे सभी सरकारी योजना और लाभों का एकीकरण होगा इससे बिना किसी कागजी कार्यवाही के पूरे देश में विकलांगता सुविधाओ का लाभ उठाया जा सकेगा |
इसे भी पढ़ें : GeM Portal Registration Documents Required | जरूरी दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन शुल्क और पूरी प्रक्रिया
निष्कर्ष : UDID कार्ड दिवयांग जनो के जीवन में एक अच्छे बदलाव की भावना से सरकार ने शुरू किया है ये न केवल एक पहचान पत्र है बल्कि सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और यात्रा में सहायता का माध्यम है डिजिटल प्रणाली के कारण पारदर्शिता बढ़ा दी है और सहायता सही व्यक्ति तक पहुँच रही है |
FAQ – अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q No – 1 यूडीआईडी कार्ड क्या है
उत्तर : UDID कार्ड दिवयांगजनो के लिए एक सरकारी पहचान पत्र है जो पूरे भारत में मान्य है
Q No – 2 क्या UDID कार्ड बनवाना अनिवार्य है
उत्तर : यदि आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको UDID कार्ड बनवाना अनिवार्य है
Q No – 3 UDID कार्ड के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते हैं
उत्तर : कोई भी आदमी जो कि दिव्यांग है वह आवेदन कर सकते हैं
Q No – 4 क्या ये कार्ड ऑनलाइन आवेदन हो सकता है
उत्तर : जी बिलकुल, इसका प्रोसैस ऑनलाइन है
Q No – 5 क्या UDID कार्ड को renewal कराना होता है
उत्तर : वैसे तो नवीनीकरण अनिवार्य नही है लेकिन लगातार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Renewal यानि नवीनीकरण करवाना होगा


