Best Computer Courses List :- आज की डिजिटल युग में कम्प्युटर कोर्स अनिवार्य है क्योंकि यह रोजगार के बेहतर अवसर उच्च उत्पादकता और कैरियर में उन्नति प्रदान करता है यह बुनियादी साक्षारता से लेकर एडवांस तकनीकी कौशल तक सिखाता है जिससे ऑफिस के काम और अधिक सटीक होते हैं आज कल सभी काम कम्प्युटर के माध्यम से हो रहे हैं यदि आपको बेहतर नौकरी चाहिए तो यह सिर्फ कम्प्युटर कोर्स से ही मुमकिन हो सकता है जैसा कि आप जानते हैं लगभग सभी कंपनी में कम्प्युटर के माध्यम से ही कार्य किया जाता है |
ब्लॉग में हम जानेंगे : –
- 12वीं के बाद करें ये कम्प्युटर कोर्स
- ये कोर्स भी आप कर सकते हैं
- कहाँ से करें ये कम्प्युटर कोर्स ?
- 12वीं के बाद इन कोर्स से मिलेंगे ये कैरियर ऑप्शन
- कम्प्युटर कोर्स करने के बाद मिलने वाला वेतन
- कोर्स चुनने से पहले ध्यान रखे ये बातें
12वीं के बाद करें ये कम्प्युटर कोर्स
Best Computer Courses List : – वैसे तो कई सारे कोर्स मोजूद हैं लेकिन हमने कुछ कोर्स यहाँ बताए हैं जो कि आपके कैरियर के कई रास्ते खोलते हैं, 12वीं के बाद करियर बनाने के लिए सबसे अच्छे कम्प्युटर कोर्स में बहुत से कोर्स आते हैं ये कोर्स IT , सॉफ्टवेयर डेव्लपमेंट साथ ही ग्राफिक डिज़ाइन जैसे क्षेत्रो में अच्छी सैलरी वाली नौकरी प्रदान करते हैं | आज के डिजिटल युग में 12वीं के बाद कम्प्युटर कोर्स विज्ञान पाठ्यक्रम कुछ सबसे रोमांचक और उच्च वेतन वाली नौकरी के रास्ते खुलते हैं 12 वीं के बाद सही कोर्स चुनना आपके पेशेवर करियर की नींव रखता है और तकनीक के विकास के साथ इस क्षेत्र में अवसर असीमित है |
Best Computer Courses List : – 12 वीं के बाद करें ये कम्प्युटर कौर्स |

ये कोर्स भी आप कर सकते हैं
Best Computer Courses List :- आइये कुछ और कौर्स हैं जो की आपके लिए अच्छे साबित होंगे जो आपके लिए मार्गदर्शक साबित होंगे : –
- BCA : – इसका पूरा नाम बेचलर ऑफ कम्प्युटर एप्लिकेशन है ये एक व्यवहारिक पाठ्यक्र्म है जो सॉफ्टवेयर विकास, डेटाबेस प्रबंधन और वेब पॉइंट पर केन्द्रित है यह उन छात्र के लिए है तो आई टी उद्योग में जल्दी प्रवेश लेना चाहते हैं |
- Web Designing : – डिज़ाइन के शौकीन रचनात्मक दिमाग वालों के लिए बिलकुल सही कम्प्युटर कोर्स है आकर्षक वैबसाइट बनाने के लिए इस कोर्स को आप कर सकते हैं |
- Cyber Security Certificate : – एथिकल हैकिंंग और नेटवर्क सुरक्षा और साइबर खतरों से बचाव के लिए आपको इस कोर्स को करना होगा ये कोर्स आपको भविष्य में रोजगार के रास्ते खोलेगा |
कहाँ से करें ये कम्प्युटर कोर्स ?
वैसे तो आपके आस पास कंप्यूटर कोचिंग जरूर होंगी जहां से आप इन कोर्स को कर सकते हैं और यदि आप घर बैठ कम्प्युटर कोर्स करना चाहते हैं तो हम आपको लिंक प्रोवाइड करा सकते हैं जिन पर जाकर आप अपने कंप्यूटर कोर्स का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
CCC के लिए इस लिंक पर क्लिक करें | आज के समय में इसकी मांग सबसे ज्यादा है लिंक पर जाकर इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 500 रुपये है और आप यूट्यूब या किताबों के माध्यम से इसकी तयारी का सकते हैं | इस कोर्स की पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें पोस्ट में आपको CCC से जूड़ी समस्त बातें बताई गईं हैं |
12वीं के बाद इन कोर्स से मिलेंगे ये कैरियर ऑप्शन
वैसे तो कई ऑप्शन आपको मिलेंगे लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें आप अपना करियर अच्छा बना सकते हैं जैसे कि कुछ क्षेत्रो की लिस्ट हमने नीचे दी है |
- Software Development
- IT Consulting
- Web Development
- Cybersecurity
- Data Science
- Artificial Intelligence and Machine Learning
- Digital Marketing
- Cloud Computing
- Mobile App Development
- Internet of Things (IoT)
कम्प्युटर कोर्स करने के बाद मिलने वाला वेतन
आई टी और गैर आई टी भूमिकाओं में वेतनमान काफी भिन्न होते हैं यह इस बात पर निर्भर है कि आप किस क्षेत्र में रूचि रखते हैं और आपके पास कौन से कौशल हैं | 12वीं के बाद शीर्ष कम्प्युटर पाठ्यक्रमों में से एक कोर्स पूरा करने के बाद कुछ सबसे अच्छी नौकरी पर नजर डालते हैं |
| क्रम संख्या | नौकरी का प्रकार | वेतन सीमा ( प्रति वर्ष ) |
| 1 | सॉफ्टवेयर डेवेलेपर | 5 लाख रुपये |
| 2 | AI विशेषज्ञ | 7 लाख रुपये |
| 3 | डेटा विश्लेषक | 5 लाख रुपये |
| 4 | साइबर सुरक्षा विश्लेषक | 4 लाख रुपये |
| 5 | आई टी प्रोजेक्ट मैनेजर | 10 लाख रुपये |
| 6 | आई टी सलाहकार | 4 लाख रुपये |
| 7 | वेब डेवेलेपर | 4 लाख रुपये |
कोर्स चुनने से पहले ध्यान रखे ये बातें
- आपकी रुचि : – सही करियर आपको तभी मिल सकता है जब आपको ये पता लग जाए कि आपकी रूचि किस क्षेत्र में है जैसे कि आपकी रूचि लेखा बही में हैं तो आपको लेखांकण से जुड़ा कम्प्युटर कोर्स करना चाहिए और यदि आपको रूचि डिज़ाइन से हैं तो आपको DTP कोर्स करना चाहिए इस तरह से पहले आप ये जाँचे कि आपकी रूचि किस क्षेत्र में है ?
- किस क्षेत्र में कौन से कोर्स की मांग है ? : – ये भी एक इंपोर्टेंट पॉइंट है अगर आप ये जांच ले कि आपको यह पता लग जाए कि किस क्षेत्र में कौन से कोर्स की मांग है तो आपको अपना करियर बनाने में आसानी हो जाती है |
- कोर्स में कौन से मेटेरियल की जरूरत होगी : – जो भी कोर्स आप करना चाहा रहे हैं तो आपको यह पहले जानना होगा कि उस कोर्स जो भी मेटेरियल मांगा जाएगा आप उसका इंतजाम कर पाएंगे या नहीं | जैसे कि लैपटाप , की-बोर्ड आदि |
निष्कर्ष : पोस्ट में आपने जाना कि आज के तकनीकी युग में कम्प्युटर कोर्स कितना जरूरी है साथ ही कौन कौन से कोर्स आप कर सकते हैं ये भी इस पोस्ट में बताया गया है पोस्ट में आपने Best Computer Courses List भी देख ली है इस लिस्ट में कई कौर्स के बारे में बताया गया है जिनमें से किसी भी कोर्स को आप कर सकते हैं और अपने करियर के रास्ते खोल सकते हैं बाकी किसी भी तरह की मदद या सुझाव देने के लिए आप कमेंट कर सकते हैं |
ये भी पढ़ें : –