आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें

आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें : – आजकल लगभग सभी ऑनलाइन कामों में OTP जाता है चाहे आप कोई फॉर्म भर रहे हो या कुछ और ऑनलाइन काम कर रहे हो तो आपको कभी कभी आपको ये समस्या जरूर आती है होगी कि आपको ये जानकारी नही है कि आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ? पोस्ट में आप जानेंगे कि आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें ? आइये स्टेप बाइ स्टेप सीखना शुरू करते हैं |


आप अपने आधार में मोबाइल नंबर 2 तरीके से चेक करें |

आइये हम इस बारे में सीखते हैं कि कौन कौन से तरीके से हम पता कर सकते हैं कि आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें

  1. UIDAI की वैबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं |
  2. मोबाइल की एप्लिकेशन पर जाकर भी जांच सकते हैं |

आधार कार्ड OTP की जरूरत कहाँ होती हैं ?

  1. बैंकिंग सेवा में : बैंक KYC के समय या जब आप UPI रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आपको OTP की जरूरत होती है ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है ?
  2. आयकर सुविधा में : जब भी आप ITR फ़ाइल करते हैं तो आपके रैजिस्टर्ड नंबर पर OTP जाता हैं ऐसे वक्त पर में आपको पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है |
  3. डिजिलॉकर सुविधा में : जब भी आप इसमें अपना अकाउंट बनाते हैं तो आपके आधार कार्ड पर जो भी नंबर लिंक है उस पर OTP भेजा जाता है ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड पर कौन सा नंबर लिंक है ?
  4. आधार कार्ड प्रिंट करते समय : जब भी आप अपना आधार कार्ड प्रिंट करते हैं तो आपके आधार पर जो भी नुंबर लिंक है उसपर OTP भेजा जाता है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर की जानकारी क्यों होनी चाहिए ?

  1. आप जब कभी आप कोई काम करते हैं तो लगभग सभी कामों में OTP जाता है, इसलिए आपको जानकारी होना चाहिए कि आपके आधार में कौन सा नंबर लिंक है ?
  2. आधार कार्ड अपने आप में एक खास डॉकयुमेंट है आप किसी भी तरह के डॉकयुमेंट में अपडेट करते हैं तो जब आप उसमें आधार कार्ड लगाते हैं तो उसपर OTP आता है तो जब आपको यह जानकारी आपको पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है |
  3. आज के समय में साइबर फ़्रौड बहुत ज्यादा हो रहे हैं ऐसे में जब आपको ये जानकारी होगी कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है तो आप साइबर फ़्रौड से अपने आप को बचा सकते हैं |

UIDAI की वैबसाइट पर कैसे मोबाइल नंबर जाँचे ?

स्टेप – 1 आइये सबसे पहले हम आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से सीखते हैं कि आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें सबसे पहले आपको दिये गए लिंक यहाँ क्लिक करें पर क्लिक करना है | क्लिक करके आप आधार कार्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर आ जाएंगे वैबसाइट का प्रारूप आपको नीचे दिये गए पिक्चर की भांति देखने को मिलेगा |

alt="Aadhaar Card mobile number check"

स्टेप – 2 अब आपको Check Aadhaar Vailidity ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

alt="Aadhaar Card mobile number check"

स्टेप – 3 अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना है उसके बाद Captcha डालना है Captcha डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना है |

alt="Aadhaar Card mobile number check"

स्टेप – 4 अब आपकी स्क्रीन आपको मोबाइल नंबर पर आखिरी के तीन नंबर देखने को मिलेंगे जिन्हे देखकर आप ये पता कर सकते हैं कि आपके आधार पर कौन सा नंबर लिंक हैं ?

alt="Aadhaar Card mobile number check"

इस तरह से आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आप जांच सकते हैं कि आपके आधार पर कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ?

मोबाइल की एप्लिकेशन पर जाकर भी जांच सकते हैं |

स्टेप – 1 सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर आपको एक एप को अपने मोबाइल इन्स्टाल करना है एप का नाम mAadhaar है | एप का इंटरफ़ेस आपको नीचे दिये गए पिक्चर जैसा देखने को मिलेगा |

alt="Aadhaar Card mobile number check"

इसमें आपको काफी सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें आपको Check Aadhaar Vailidity ऑप्शन पर जाना है | यहाँ आपसे आपका आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा आपको आधार नंबर डालना है फिर Captcha डालकर Submit करना है |

इस तरह से आप अपने मोबाइल से भी यह जांच सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है ?

निष्कर्ष : पोस्ट में आपने जाना कि कैसे आप अपने आधार कार्ड में यह चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है ? पोस्ट में आपको 2 तरीके बताए गए हैं दोनों तरीको में से किसी भी तरीके का प्रयोग करके आप जांच सकते हैं | आपको कोई सुझाव या जानकारी देनी हो तो आप हमें कमेन्ट कर सकते है |

#aadhaarcard #aadhaarcardupdates #rojseekho


Leave a Comment