Divyangjan Card For Railway Concession 2026 : भारत में करोड़ों दिव्यांगजन (Person With Disabilities ) रहते हैं जो समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं सरकार और विभिन्न संस्थाए समय समय पर उनके लिए विशेष योजना और सुविधा शुरू करती रहती हैं इंही में से एक महत्वपूर्ण पहले है रेलवे दिव्यांगजन कार्ड, जो भारतीय रेलवे द्वारा दिव्यांगजन यात्रियों को विशेष रियायतें और सुविधाए देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है |
रेलवे दिव्यांगजन कार्ड क्या है?
रेलवे दिव्यांगजन कार्ड एक आधिकारिक पहचान पत्र है, जिसे भारतीय रेलवे द्वारा मान्यता दी जाती है ये कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों के रेल यात्रा के दौरान किराए में छूट Divyangjan Card For Railway Concession 2026 और कुछ अतिरिक्त सुविधाए प्राप्त करने में मदद करता है यह कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों को रेलवे यात्रा में रियायत , प्राथमिकता औ विशेष सुविधाए प्रदान करता है यह न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम है, बल्कि दिव्यांग जन को आत्मनिर्भर और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी है |
यह कार्ड दिखाकर दिव्यांग यात्री :
- टिकट बूकिंग में रियायत पा सकते हैं|
- स्टेशन और ट्रेन में विशेष सहायता ले सकते हैं |
- सहायक के लिए भी छूट का लाभ उठा सकते हैं |
इसे भी पढ़ें : छोटे बच्चों का खाता कैसे खोले वो भी घर बैठे
रेलवे दिव्यांगजन कार्ड का उद्देश्य
Divyangjan Card For Railway Concession 2026 : इस कार्ड के पीछे सरकार और रेलवे के कई सामाजिक उद्देश्य हैं जैसे कि : –
✔ सस्ती और सुलभ यात्रा : इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दिव्यांगजन को कम खर्च में लंबी दूरी तय करने का अवसर देना ताकि वो भी अपनी मनचाही जगह घूम सकते |
✔ स्वतंत्रता को बढ़ावा देना : इस कार्ड कि सहायता से दिव्यांगजन व्यक्ति दूसरों पर निर्भर कम रहता है और उसे आजादी महसूस होती है |
✔ समान अवसर : इस योजना से दिव्यांगजन को शिक्षा,रोजगार और सामाजिक गतिविधि में समान अवसर मिलता है |
✔ समवेशी समाज का निर्माण करना इस कार्ड का एक मात्र उद्देश्य है ताकि दिव्यांग जन भी समान भावना महसूस करें |
रेलवे दिव्यांगजन कार्ड के लिए पात्रता
Divyangjan Card For Railway Concession 2026 : भारत सरकार के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुसार वे व्यक्ति दिव्यांग कहलते हैं जिन्हे शारीरिक , मानसिक, बौद्धिक या संवेदी अक्षमता हो और जो समाज में समान रूप से भाग लेने में बाधा का सामना करते हैं रेलवे दिव्यांगजन कार्ड उन लोगो को दिया जाता है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दिव्यांगजन श्रेणी में आते है जिसे जाँचने के लिए निम्न शर्ते राखी गयी है इन्ही को भारतीय रेलवे लाभ प्रदान करता है : –
- द्रष्टिवाधित ( Blindness / Low Vision ) : इस बीमारी में इंसान को दिखना कम हो जाता है या पूरा दिखना भी बंद हो जाता है जो कि किसी चश्में या किसी भी तरह की सर्जरी भी काम न करें |
- श्रवण बाधित ( Deaf / Hard of Hearing ) : इस समस्या में इंसान को पूरी तरह से सुनाई देना बंद हो जाता है या आंशिक रूप से सुनाई देता है |
- अस्थिबाधित या शारीरिक दिव्यांगता : इसमें व्यक्ति की कोई हड्डी या कोई मांसपेशियो में जन्मजात कोई विकार होता है |
- मानसिक मंदता ( Intelligence Disability ) : इसमें किसी विशेष व्यक्ति का और अन्य व्यक्तियों के हिसाब से दिमाग कम काम करता है |
- मानसिक रोग ( Mental Illness ) : मानसिक रोग स्वास्थ्य स्थितियाँ हैं जो भावनाओं, सोच और व्यवहार को प्रभावित करती हैं, जैसे कि डिप्रेशन, चिंता (एंजायटी), या सिज़ोफ्रेनिया। ये तनावपूर्ण हो सकते हैं और दैनिक कामकाज में बाधा डालते हैं। ये रोग हृदय रोग की तरह ही चिकित्सीय हैं, न कि कोई शर्म की बात। सही समय पर सही इलाज (काउंसलिंग/दवा) से इन समस्याओं का निदान संभव है
- सेरेब्रल पाल्सी
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर : ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम विकार ऐसी स्थिति है, जिसमें लोगों को सामान्य सामाजिक संबंधों को विकसित करने में कठिनाई होती है, वे भाषा का असामान्य रूप से उपयोग करते हैं या बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते हैं और प्रतिबंधित या दोहराए जाने वाले व्यवहार दिखाते हैं।
ध्यान दें कि आमतौर पर 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिवयांगता होने पर व्यक्ति पात्र माना जाता है |
रेलवे टिकट में मिलने वाली रियायत
रेलवे ऐसे व्यक्ति को सबसे बड़ा जो गिफ्ट देता है वो है रेलवे टिकट में छूट : –
मुख्य रियायत ( Concession )
- ऐसे लोग जो द्रष्टिवाधित हैं और वो जब टिकट लेते हैं तो उन्हे मेल / एक्सप्रेस ट्रेन में लगभग 75 प्रतिशत की छूट मिलती है
- शारीरिक रूप से जो दिव्यांग हैं उनको Second Class, Sleeper और कुछ मामलों में AC क्लास में रियायत दी जाती है जिससे उनकी यात्रा सुलभ बनती है |
- जो भी व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग है तो उन्हे और जो उनके सहायक है दोनों लोगों को छूट दी जाती है |
आपको एक बात का ध्यान रखना है रेलवे नियम समय समय पर बदलते रहते हैं तो आपको समय समय पर अपने आपको अपडेट करते रहना चाहिए |
सहायक को मिलने वाली सुविधा
कई दिव्यांगजन को यात्रा के दौरान सहायक की आवश्यकता होती है ऐसे में रेलवे इस आवश्यकता को समझता है और कई दिव्यांगजन को यात्रा के दौरान उनके सहायक को भी कई छूट प्रदान करता है यह सुविधा विशेष रूप से दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी है |
आरक्षित सीट और प्राथमिकता
दिव्यांगजनों के लिए ट्रेन में आरक्षित सीटे / बर्थ होती है इसके अलावा टिकट काउंटर पर भी उन्हे प्राथमिकता दी जाती है ताकि लंबी लाइन में खड़े होने की परेशानी न हो |
स्टेशन पर विशेष सुविधाए
कई बड़े रेलवे पर दिव्यांगजन के लिए निम्न सुविधाए उपलब्घ कराई जाती हैं : –
- व्हीलचैर
- रेंप ( ढलान रास्ते )
- अलग शौचलाय
- हेल्प डेस्क
- व्हील चेयर सहायता के लिए स्टाफ
ऑनलाइन टिकट बूकिंग में सुविधा
IRCTC की वैबसाइट और मोबाइल एप पर दिव्यांग जन कार्ड के विवरण दर्ज करके ऑनलाइन टिकट बूक की जा सकती है एक बार विवरण सत्यापित हो जाने पर बार बार दस्तावेज़ अपलोड करने की जरूरत नही होती है |
दिव्यांगजन कार्ड कैसे बनाए?
कार्ड को बनवाने के लिए आप चाहे तो किसी केफे पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं या आपके पास लैपटाप या कम्प्युटर हो तो आप खुद भी इसे ऑनलाइन कर सकते हैं आइये स्टेप बाइ स्टेप जानते हैं कि पंजीकरण कैसे करें?
स्टेप – 1 सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस आपको नीचे दिये पिक्चर की भांति दिखेगा |

स्टेप – 2 अब New User बटन पर क्लिक करें |
स्टेप – 3 अब आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और किस प्रकार की दिव्यांगता है ये चुने और Captcha डालकर और Sign UP करें |
स्टेप – 4 अब नंबर डालकर login करें लॉगिन करने के बाद आपको कुछ नीचे दिये गए पिक्चर की भांति दिखेगा |

स्टेप – 5 अब apply for Concession Card ऑप्शन पर क्लिक करे क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा उसे ध्यान से और सही सही जानकारी के साथ भरें आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जानकारी होना चाहिए
- आधार कार्ड और उसमें लिंक मोबाइल नंबर (अपलोड होगा )
- Concession Certificate जो कि आपको नजदीकी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से वेरिफ़ाई करना होगा इस सर्टिफिकेट के PDF के लिए यहाँ क्लिक करें |
- रंगीन फोटो ( फोटो आपको पूरे शरीर का होना चाहिए )
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र जैसे कि पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड और पासपोर्ट इनमें से कोई एक (अपलोड होगा )
ये सभी जानकारी भरकर और दस्तावेज़ अपलोड करे और सबमिट करें
नोट : आप चाहें तो नजदीकी अस्पताल जाकर आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं |
रेलवे यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?
यात्रा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जो कि निम्न है : –
- यात्रा के समय मूल दिव्यांग कार्ड साथ जरूर रखें |
- टिकट बूक करते समय सही दिवयांगता श्रेणी चुने |
- सहायक के लिए टिकट अलग से बूक करें |
- TTE द्वारा जब जांच कि जाए तो कार्ड जरूर दिखाएँ |
- गलत जानकारी न दें अन्यथा जुर्माना हो सकता है |
निष्कर्ष : दिव्यांग जन कार्ड रेलवे द्वारा यात्रा को न केवल आसान बनाया बलिक सम्मान जनक भी बना दिया है ये सरकार की उस सोच का प्रतीक है जिसमें हर नागरिक को समान अवसर देने का प्रयास किया है यदि आप या आपके परिवार में कोई दिव्यांग जन है तो यह कार्ड अवश्य बनवाए और रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधा की लाभ लें |
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
