Ration Card eKYC Status check 2026 : अगर आपका राशन कार्ड है और आप भविष्य में यह चाहते हैं की बिना किसी रुकावट के आपको राशन मिले तो आपको KYC करवाना होगी KYC की फुल्ल फॉर्म KNOW YOUR CUSTOMER होता है सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है अगर अपने KYC नहीं करवाया है तो आपक राशन कार्ड निलंबित हो सकता है |
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि : –
- राशन कार्ड KYC क्या है?
- राशन कार्ड KYC क्यों जरूरी है
- राशन कार्ड की KYC स्टेटस कैसे देखें
- जरूरी डॉक्युमेंट्स
- KYC न कराने पर क्या होगा
Ration Card eKYC Status check 2026 : Overview
| Ration Card eKYC Status check 2026 | |
| पोस्ट का नाम | Ration Card eKYC Status check 2026 |
| विभाग का नाम | खाद्य एवं रसद विभाग |
| KYC कैसे होगी | ऑनलाइन मोड |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
राशन कार्ड KYC क्या है?
यह एक प्रक्रिया है जिसमें राशन कार्ड धारक की पहचान को आधार कार्ड और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिये सत्यापित किया जाता है इसका मकसद इतना है कि कुछ राशन कार्ड फर्जी तौर पर बने हुए हैं उनका हटाना और जरूरत मंद लोगो को राशन का लाभ देना |
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026
राशन कार्ड KYC क्यों जरूरी है?
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट् है इसमें आपको काफी योजनाओ का लाभ मिलता है इसके लिए आपको समय समय पर KYC कराना जरूरी है |
- फर्जी राशन कार्ड जो बने हुए हैं उनका हटाना इसका मुख्य मकसद है |
- एक व्यक्ति को एक राशन कार्ड का लाभ मिले और लाभ गलत हाथों में न जाएँ |
- सरकारी सबसिडी सही लोगों तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है |
- राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे ताकि जो इस योजना का लाभार्थी है उसे लाभ मिल सके
इसे भी पढ़ें : घर बैठे फूड लाइसेन्स ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, अब खुद apply करो |
राशन कार्ड की KYC स्टेटस कैसे देखें | Ration Card eKYC Status check 2026
पोस्ट में आपको बताया गया है कि कैसे आप यह जांच सकते हैं कि आपके राशन कार्ड की KYC हुई है या नहीं पोस्ट में स्टेप बाइ स्टेप बताया गया है आइये सीखना शुरू करते हैं |

स्टेप – 1 सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में एक एप को इन्स्टाल करना है जिसका नाम Mera Ration है ये एप आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगा इसका पिक्चर नीचे दिया गया है आपको यही एप मोबाइल में इन्स्टाल कर लेना है आप चाहे तो इस लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं |

स्टेप – 2 इन्स्टाल हो जाने के बाद आपको एप को खोले और और भाषा का चयन करें फिर अपने आधार कार्ड के नंबर को डालें ध्यान दें कि आपके आधार कार्ड पर जो नंबर लिंक है उस पर OTP रिसीव होगा उस otp को डालकर एप में लॉगिन हो जाए
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026

स्टेप – 3 OTP डालने के बाद आपके राशन की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी अब आपको Manage Family Member ऑप्शन पर जाना है अब आपके सामने आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी यहीं आप देख पाएंगे कि आपके यहाँ सभी सदस्यों की KYC हुई है या नहीं |
जरूरी डॉक्युमेंट्स
जब आपको अपने राशन कार्ड का KYC करवाना है तो आपके पास निम्न डॉकयुमेंट होना चाहिए जैसे कि : –
- राशन कार्ड की कॉपी
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड पर लिंक मोबाइल नंबर
- जिसकी भी KYC होनी है वह व्यक्ति साथ जाएगा
ये सभी डॉक्युमेंट्स लेकर अपने कोटेदार के पास जाएँ और अपना KYC करवाना सुनिश्चित करें कई राज्यों में kyc ऑनलाइन होती है तो आप अपने मोबाइल से भी अपना KYC कर सकते हैं
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
KYC न करवाने पर क्या होगा?
राशन कार्ड की kyc नहीं कारवाई तो आमतौर पर ये दिक्कत आ सकती हैं
- राशन और सबसिडी मिलना बंद हो जाता है |
- राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है |
- बाद में नाम हटने और रद्द होने का भी खतरा रहता है |
- नई योजनाओ का लाभ नहीं मिलेगा
सरकार इसीलिए KYC करवाती है ताकि एक नाम के दो राशन न बन पाएँ इसलिए नजदीकी CSC सेंटर जाकर अपना kyc जरूर कराये और सभी योजनाओ का लाभ बिना किसी दुविधा के लेते रहे
निष्कर्ष : राशन कार्ड प्रत्येक परिवार के लिए अवश्यक डॉक्युमेंट्स है इसके माध्यम से जो भी लाभ आपको मिल रहे हैं उन्हे लगातार लेने के लिए आपको समय समय पर KYC करवाना जरूरी है ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए
