Khoya Hua PAN Card Kaise Nikale | खोया हुआ पैन कार्ड कैसे मंगाए

Khoya Hua PAN Card Kaise Nikale : PAN कार्ड भारत में अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है इसका उपयोग बैंकिंग , टैक्स भरना सरकारी योजनाओ और पहचान पत्र के रूप में किया जाता है अगर PAN कार्ड खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इसे दोबारा निकालना पहले से काफी आसान और तेज हो गया है |

पोस्ट में हम जानेंगे :-

  1. PAN कार्ड खो जाने पर क्या करें?
  2. पैन कार्ड घर मँगवाने की प्रक्रिया
  3. e-PAN की सुविधा
  4. आधार कार्ड से तुरंत सत्यापन
  5. शुल्क कितना भुगतान करना होगा
  6. पैन कार्ड की प्राप्ति
  7. पैन कार्ड की स्थिति कैसे देखें?

PAN कार्ड खो जाने पर क्या करें?

पैन कार्ड यदि खो जाए तो आप ये जांच लें कि आपके पैन नंबर है या नही क्योंकि यदि आपके पास पैन नंबर नही होगा तो प्रक्रिया कठिन हो सकती है और यदि पैन नंबर मिल जाए तो आसानी से आप घर बैठे अपना पैन कार्ड मँगवा सकते हैं इसलिए कोशिश करें कि पैन नंबर मिल जाए अपने डॉक्युमेंट्स वाली फ़ाइल में ढूँढे या अलमारी में ढूँढे साथ ही अपनी मेल आई पर भी सर्च करें हो सकता है मेल आई डी पर आपको जानकारी मिल जाए


पैन कार्ड घर मँगवाने की प्रक्रिया

स्टेप – 1 सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके वैबसाइट पर आ जाएँ वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिये गए पिक्चर की भांति दिखेगा पिक्चर को ध्यान से देखे और इसी वैबसाइट पर आय |

स्टेप – 2 यहाँ आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि का महिना और साल चुनना है और i am not a Robot पर टिक लगाकर Submit करें

स्टेप – 3 अब आपके सामने आपके पैन कार्ड की जानकारी दिखाई जाएगी और ये भी बताया जाएगा कि आपके पैन कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है ये भी पता लग जाएगा ध्यान दें कि वो नंबर आपके पास होना चाहिए क्योंकि उस नंबर पर OTP आएगा जैसा कि पिक्चर में दिया गया है

स्टेप – 4 आपके मोबाइल नंबर पर जो OTP आया है वो यहाँ डालें और payment करें जैसा कि पिक्चर में दिया गया है आप किसी भी माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं |

इस तरह से आप अपना पैन कार्ड घर बैठे मँगवा सकते हैं

इसे भी पढ़ें : IRCTC Ticket Cancellation 2026: Smart और Easy तरीका


e-PAN की सुविधा

अगर आपको तुरंत PAN कार्ड चाहिए तो आप e-PAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यह डिजिटल पैन कार्ड होता है जो PDF फ़ारमैट में मिलता है और पूरी तरह वेद्य होता है e-PAN डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक करे

यहाँ क्लिक करें

खासियत : –

  1. ये PDF फ़ारमैट में होता है
  2. पूरी तरह से मान्य होता है
  3. बैंक हो या itr हो सबमे कार्य करेगा
  4. कागज की जरूरत ही नहीं है, पर्यवरन के लिए बेहतर
  5. आवेदन करने के कुछ घंटे बाद ही तुरंत मिल जाता है
  6. ऑनलाइन कामो में उपयोगी
    • इंकम टैक्स रिटर्न भरने में
    • बैंक खाता और डी मेट अकाउंट खोलने में
    • KYC और म्यूचल फंड आदि में
  7. खोने का दर नहीं रेहता और कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है
कब ये फायदेमंद है?
  1. जब PAN कार्ड तुरंत चाहिए
  2. ऑनलाइन KYC या वेरीफिकेशन के लिए
  3. जब फ़ीज़कल कार्ड की तुरंत जरूरत न हो

इसे भी पढ़ें : दिव्यांगजन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें


आधार कार्ड से तुरंत सत्यापन

आज के डिजिटल युग में आपको अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना अनिवार्य कर दिया है आधार OTP के जरिय आपकी पहचान तुरंत सत्यापित हो जाती है जिससे अलग अलग दस्तावेज़ अपलोड करने की जरूरत कई जगह पर नही पड़ती |

इसे भी पढ़ें : फूड लाइसेन्स ऑनलाइन कैसे करे, घर बैठे


शुल्क कितना भुगतान करना होगा

2026 में पैन कार्ड निकलवाने के लिए कुछ शुल्क देना होता जो कुछ इस प्रकार है :-

  1. यदि आप e-PAN डाउनलोड करते हैं तो आपको 8.26 रुपये का शुल्क देना होगा ये शुल्क डेबिट कार्ड या UPI से भी कर सकते हैं |
  2. physical PAN कार्ड के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा

भुगतान आप UPI,क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं |


पैन कार्ड की प्राप्ति

पैन आप 2 तरीके से प्राप्त कर सकते हैं जो की निम्न हैं : –

  1. NSDL की वैबसाइट पर जाएँ और आवेदन करके आधार कार्ड सत्यापन करें और कुछ ही समय में ई पैन कार्ड आपकी रजिस्टर की हुई मेल आई डी पर प्राप्त होगा
  2. NSDL की वैबसाइट पर जाएँ आवेदन भरे और अवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और आवेदन करके आधार कार्ड सत्यापन करेंफिजिकल पैन कार्ड 7 से 15 दिन में आपके घर डाक सेवा द्वारा पहुँच जाता है |

पैन कार्ड की स्थिति कैसे देखें?

आवेदन करते समय आपको एक एप्लिकेशन संख्या मिली होगी उसे डालकर आप चेक कर सकते हैं की आपका पैन कार्ड कहाँ तक पहुँच गया है चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें


निष्कर्ष : आजकल ये समस्या बन चुकी है कि आपके डॉकयुमेंट खो जाते हैं ऑनलाइन प्रक्रिया आधार सत्यापन और e-PAN जैसी सुविधाओ के कारण आप घर बैठे अपना पैन कार्ड मँगवा सकते हैं और अपने पैन कार्ड को दोबारा पा सकते हैं |

Khoya Hua PAN Card Kaise Nikale
Facebook

Leave a Comment