Family ID : आज के पोस्ट में आप जानेंगे कि कैसे हम फैमिली आई डी download कर सकते हैं फैमिली आई डी एक बहुत ही उपयोगी डॉकयुमेंट है जिसकी सहायता से आपको कई सरकारी योजना का लाभ मिलता है कई बार ऐसा हो जाता है कि आपने फैमिली आई डी के लिए आवेदन कराया था और वो आपको प्राप्त नहीं हुआ हो तो ऐसे में आप अपना फैमिली आई डी download कर सकते हैं |
फैमिली आई डी डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश सरकार ने “एक परिवार एक पहचान ” योजना के तहत फैमिली आई डी पोर्टल शुरू किया है ध्यान देनी वाली है कि यदि आपके पास राशन कार्ड है तो वही आपकी फैमिली आई डी है आपको अलग से और कोई फैमिली आई डी बनवाने की जरूरत नही है |
इसे भी पढ़ें : Ration Card eKYC Status check 2026 | कैसे करे राशन की eKYC?
स्टेप – 1 सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है उसके लिए लिंक पर क्लिक करें और पोर्टल पर पहुंचे वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है |

स्टेप – 2 अब आपको ऊपर Sign In का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करे और जो नंबर आधार कार्ड पर लिंक है उस पर क्लिक करें जैसा पिक्चर में दिखाया गया है |
Family ID

स्टेप – 3 अब आपको अपना आधार नंबर डालना है और Submit करना है सबमिट करने के बाद आपके फैमिली आई डी में कितने सदस्य है ये बताया जाएगा जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है फॅमिली आई डी में 3 सदस्य है

स्टेप – 4 अब फैमिली आई डी को download करने के लिए “फैमिली आई डी देखने /प्रिंट / संशोधन हेतु आधार लिंक्ड मोबाइल पर OTP भेजे “ ऑप्शन पर क्लिक करें आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे डालें फिर आपके सामने फैमिली आई डी डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है |

ये पूरी प्रक्रिया फॉलो करके आप इस तरह से आप फैमिली आई डी डाउनलोड कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : लेबर कार्ड रेन्यु कैसे करें
फैमिली आई डी के मुख्य लाभ
- सरकारी योजना : पेंशन, स्कॉलरशिप और कृषि सबसिडी जैसी योजनाओ के लिए अनिवार्य |
- दस्तावेजो में आसानी : आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल हो जाती है |
- पारदर्शिता : यह फर्जी लाभार्थियों को हटाने और पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने में मदद करती है |
महत्वपूर्ण टिप्स : यदि पोर्टल पर आपका डेटा गलत दिखा रहा है, तो आप उसी पोर्टल पर “Correction Module ” का उपयोग करके इसे सुधार सकते हैं |
आवश्यक बातें
- ध्यान दें कि यदि आपके पास राशन कार्ड है तो आपका वही फैमिली आई डी है |
- मोबाइल नंबर : आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए क्योंकि वेरीफिकेशन के लिए OTP आएगा |
- CSC सेंटर : अगर आप खुद ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं |

