APAAR ID kya hai : भारत में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार ने कई सारी पहल शुरू की है उन्ही में से एक पहल है Apaar ID जिसका पूरा नाम है (Automated Permanent Academic Account Registry ) है इसे आम भाषा में “वन नेशन,वन स्टूडेंट आई डी” भी कहा जाता है यह आई डी छात्र के पूरे शैक्षेनिक जीवन का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए बनाई गयी है |
APAAR ID क्या है?
APAAR ID kya hai : APAAR ID एक युनिक और स्थायी डिजिटल पहचान संख्या है जो भारत में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को दी जाती है यह आई डी छात्र की स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक की सभी शैक्षणिक जानकारी को एक ही डिजिटल प्लैटफ़ार्म पर सुरक्षित करती है सरल शब्दों में कहें तो Apaar ID एक ऐसा डिजिटल अकाउंट है जिसमें छात्र की शैक्षणिक उपलब्धि, प्रमाणपत्र, डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक रेकॉर्ड सुरक्षित रूप में संग्रहीत रहते हैं |
Apaar ID की आवश्यकता क्यों पड़ी?
भारत में शिक्षा प्रणाली बहुत विशाल है करोड़ों छात्र, हजारों बोर्ड, विश्वविद्यालया और संस्थान है इस व्यवस्था में कई समस्याए लंबे समय से मौजूद रही है जैसे : –
- शैक्षणिक रिकॉर्ड का बिखराव : अलग अलग स्कूल और विश्वविद्यालयो में रिकॉर्ड अलग अलग तरीके से रखा जाता है |
- दस्तावेज़ की सत्यता की समस्या : नकली प्रमाण पत्र और डिग्री एक बड़ी चुनौती है |
- स्ठांतरण में कठिनाई : स्कूल या कॉलेज बदलने पर दस्तावेज़ का सत्यापन समय समय पर होता है |
- डिजिटल एकीकरण की कमी : छात्रों का कोई एक केंद्रीय शैक्षणिक डाटाबेस नहीं था |
Appar ID और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020)
Apaar ID राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रेरित है NEP 2020 का उद्देश्य शिक्षा को अधिक लचीला,आसान और तकनीक पर आधारित बनाना है |
NEP 2020 के तहत :
- छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा |
- क्रेडिट आधार शिक्षा प्रणाली
- डिजिटल रिकॉर्ड
Apaar ID इन सभी पहलू को एक साथ जोड़ने का काम करता है |
Apaar ID कैसे काम करता है?
APAAR ID kya hai : Apaar ID को एक डिजिटल प्लैटफ़ार्म के रूप में विकसित किया गया है जो छात्र, स्कूल, कॉलेज और सरकारी एजेंसी को जोड़ता है |
कार्यप्रणाली का आसानी से समझें : –
- छात्रों का पंजीकरण : छात्र का पंजीकरण स्कूल या संस्थान के माध्यम से किया जाता है |
- Apaar id जेनेरेशन : एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद एक युनिक आई डी generate हो जाती है |
- आजीवन मान्य ID : यह आई डी जीवनभर काम करती है और छात्र के पूरे शैक्षणिक सफर को कवर करती है |
Apaar ID में कौन कौन सी जानकारी होती है?
APAAR ID kya hai : अपार आई डी सिर्फ एक नंबर नही है, बल्कि एक सम्पूर्ण शैक्षणिक प्रोफ़ाइल है इसमें शामिल हो सकती है|
- छात्र का नाम और बुनियादी विवरण
- स्कूल का नाम
- कॉलेज का रिकॉर्ड
- परीक्षा परिणाम
- मार्कशीट
- डिग्री
- स्किल कोर्स
- क्रेडिट ट्रान्सफर
यह सारी जानकारी सुरक्षित स्टोर रहती है | अपार कार्ड की अधिक जानकारी के लिए लिंक पर जाए |
छात्रों के लिए Apaar ID के लाभ
अपार आई डी का लाभ सबसे ज्यादा छात्र को मिलता है कुछ प्रमुख फायदे कुछ इस प्रकार है : –
- शैक्षणिक रिकॉर्ड की सुरक्षा : अब छात्रों को अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र संभालकर रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी सब कुछ डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा |
- आसान सत्यापन : किसी भी संस्थान के लिए छात्र के शिक्षा से जुड़ी जानकारी को वेरिफ़ाई करना अब आसान है |
- करियर में मदद : नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते समय दस्तावेज़ जमा करने की प्रक्रिया सरल हो जाती है |
- आजीवन उपयोग : अपार आई डी एक बार बन जाने के बाद जीवनभर उपयोग में लाई जा सकती है |
शिक्षण संस्थान के लिए Apaar ID के लाभ
केवल छात्र ही नही बल्कि स्कूल, कॉलेज और विश्व विद्यालय भी अपार आई डी से लाभ लेते हैं : –
- डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन
- नकली प्रमाण पत्र पर रोक
- प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शी
- डेटा विश्लेषण में आसानी
इससे शिक्षा संस्थान को कार्य करने में आसानी होती है |
अभिभावक के लिए Apaar ID क्यों महत्वपूर्ण हैं?
अभिभावक के लिए अपार आई डी एक भरोसमंद प्रणाली है वे अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को डिजिटल रूप में ट्रैक कर सकते हैं : –
- डॉकयुमेंट खोने का डर काफी हद तक कम हो जाता है |
- भविष्य की शिक्षा योजना बनाना आसान
- स्कूल का रिकॉर्ड रखना आसान
अपार आई डी कैसे बनाए?
डिजिलॉकर के माध्यम से अपार आई डी बनाने के लिए आपको लिंक पर क्लिक करना है वैबसाइट पर पहुंचे वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिये गए पिक्चर जैसे दिखेगा यहाँ आपको अपने आधार कार्ड पर जो नंबर लिंक है उसी नंबर से लॉगिन करें ध्यान दें वो नंबर आपके पास होना चाहिए क्योंकि उस नंबर पर OTP आएगा |

अब आपको Search बॉक्स में ABC डालकर सर्च करना है जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है |

अब आपको Academic Bank of Credit पर क्लिक करना है अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा उसमें कुछ जानकारी आपसे मांगी जाएंगी उन्हे आपको भर देना है और उसके बाद Get Document बटन पर क्लिक कर देना है जैसे कि पिक्चर पर दिया है |

Get document पर क्लिक करने के बाद कुछ देर प्रोसेस चलने के बाद आपके सामने आपका अपार id बन कर आ जाएगा उसे आप download करके रख लें इस तरह से आप अपना अपार आई डी बना सकते हैं |
ध्यान दें कि :
- नाम, जन्मतिथि,लिंग आदि बिलकुल वैसे ही भरे जैसी स्कूल रिकॉर्ड और आधार में हैं क्योंकि थोड़ी सी भी गलती अपार आई डी में गड़बड़ कर सकती हैं |
- apaar id आधार से लिंक होते हैं इसलिए आधार में दर्ज विवरण अपडेट सही होना चाहिए |
- सुनिश्चित करें कि संस्थान अधिकृत और सही पोर्टल का उपयोग कर रही हो |
- जो नंबर आपके आधार पर लिंक है वह नंबर आपके पास होना चाहीये उसी नंबर पर सभी मेसेज आएंगे |
- छात्र के माता पिता की सहमति जरूरी हैं |
- दस्तावेज़ सुरक्षित रखें आई डी पासवर्ड किसी के साथ न सांझा करें |
Apaar ID और Digital India
Apaar ID डिजिटल इंडिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह पहल सरकार की उस विजन को दर्शाती है जिसमें सभी सेवाएँ डिजिटल , पेपरलेस और पारदर्शी हो इसके टहट आधार कार्ड, डीजीलॉकर, उमंग एप ये सभी मिलकर आपको डिजिटल इको सिस्टम तैयार करते हैं |
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
