ATM Pin Kaise Banaye : आज के डिजिटल युग में बैंक से पैसे निकालना, ऑनलाइन शॉपिंग करना या किसी को पेमेंट भेजना बहुत आसान हो गया है लेकिन इन सब का सबसे इंपोर्टेंट हिस्सा होता है ATM PIN अगर आपने नया ATM कार्ड लिया है और सोच रहे हैं कि ATM PIN कैसे बनाए तो ये ब्लॉग आपके लिए है आइये सीखे |
इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि : –
- ATM पिन क्या होता है?
- ATM पिन क्यों जरूरी है?
- ATM मशीन से पिन कैसे बनाए
- मोबाइल बैंकिंग से PIN कैसे बनाए
- SMS या Customer care से पिन कैसे बनाए
- अलग अलग बैंक में पिन Generate करने का प्रोसैस
- पिन बनाते वक़्त किन बातों का ध्यान रखें
ATM पिन क्या होता है
PIN का फुल फॉर्म :-
- P : Personal
- I : Identification
- N : Number
ये एक 4 या 6 अंको का सीक्रेट नंबर होता है जो आपके डेबिट कार्ड को सिक्युर रखता है जब भी आप ATM मशीन से कुछ पैसे निकालते हैं या किसी जगह कार्ड swipe करते हैं तो आपसे PIN मांगा जाता है अगर PIN सही होता है तभी transaction कंप्लीट होती है ये एक तरह का पासवर्ड है जो सिर्फ आपको पता होना चाहिए |
ध्यान दें : : अपना ATM का पिन किसी के साथ शेयर न करें |
ATM पिन क्यों जरूरी है?
ATM पिन आपके पैसे की सुरक्षा के लिए बहुत इंपोर्टेंट है इसके बिना : –
- कोई भी आपके डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल का सकता है
- ऑनलाइन फ़्रौड होने का खतरा बढ़ जाता है
- आप अपने कार्ड से ट्रैंज़ैक्शन नहीं कर पाएंगे
इसलिए जब भी आपको नया ATM मिले तो सबसे पहले उसका PIN जरूर बना लें ताकि आपकी अमानत सुरक्शित रहे
इसे भी पढ़ें : कैसे करे राशन की eKYC?
ATM पिन कैसे बनाए ?
आप पिन कई तरीको से बना सकते हैं जो सभी बारी बारी नीचे दिये गए है :-
ATM मशीन से पिन कैसे बनाए?
यह सबसे ज्यादा प्रयोग में लाने वाले तरीका है और आसान भी तो आइये हम स्टेप बाइ स्टेप सीख लेते हैं कि ए टी एम मशीन से ATM Pin Kaise Banaye कैसे बनाना है?
- सबसे पहले आपको अपने बैंक के नजदीकी ए टी एम पर जाना है उदाहरण के लिए आदि आपका खाता HDFC बैंक में है तो उसी बैंक के ए टी एम में जाए
- अब मशीन में ए टी एम लगाए
- अब Generate pin ऑप्शन पर जाए
- अब आपसे खाता संख्या या मोबाइल नंबर डालने को बोला जाएगा तो जानकारी टाइप करें
- अब आपके रैजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा वो डालें
- अब जो भी 4 अंको का आप पिन बनाना चाहते हैं वो 2 बार टाइप करना होगा
ध्यान दें : इस तरह से आप अपना डेबिट कार्ड का पिन बना सकते हैं ध्यान रखें अपना पिन किसी के साथ भी साझा न करें और आसान नंबर का कोई पिन न बनाए जैसे कि 1234 इस तरह का , इसे कोई भी आसानी से यूज करके आपको वित्तीय नुकसान दे सकता है |
इसे भी पढ़ें : डिजिलॉकर खाता कैसे बनाए
मोबाइल बैंकिंग से PIN कैसे बनाए
आज के समय में बैंक जाने या ए टी एम पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही मोबाइल बैंकिंग एप की मदद से भी अपने ATM Pin Kaise Banaye ए टी एम का पिन बना सकते हैं ये प्रक्रिया आसान तेज और सुरक्षित है
- सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग एप डाउन लोड करे उदाहरण के लिए आदि आपका खाता HDFC बैंक में है तो आप इसी बैंक का एप डाउनलोड करें एप का नाम HDFC Mobile Banking है
- एप में लॉगिन करने के बाद “Debit Card Services” ऑप्शन चुने
- इसके बाद Generate PIN या create / Change pin ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब आपसे कार्ड की जानकारी जैसे कि कार्ड का नंबर, CVV और expiry date मांगा जाएगा तो सभी जानकारी ठीक से भरें
- अब आपके मोबाइल बैंकिंग में जो नंबर लिंक है उसपर आपको OTP प्राप्त होगा उसे डालें
- और अब 4 अंको पिन सेट करें
ध्यान दें : पिन बनाते समय आसान पिन न बनाए जैसे कि 0000 | अपना पिन किसी के साथ सांझा न करें इस तरह से आप कुछ मिनटों में सुरक्षित तरीके से अपना ए टी एम का पिन बना सकते हैं |
SMS के माध्यम से ATM पिन बनाना
ATM Pin Kaise Banaye : आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग सेवाय पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है अब आप ए टी एम मशीन पर जाएँ बिना या मोबाइल एप खोले बिना भी सिर्फ SMS भेजकर अपना ATM पिन generate कर सकते हैं यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए बहुत उपयोगी है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नही है |
सबसे पहले यह तय करें कि आपके खाते में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है इसके बाद बैंक द्वारा बताए गए निर्धारित फॉर्मेट में SMS टाइप करें
जैसे कि PIN < स्पेस > कार्ड के अंतिम चार नंबर <स्पेस > खाता संख्या के अंतिम 4 नंबर और बैंक के आधिकारिक नंबर पर भेज दें
SMS भेजने के बाद एक OTP (वन टाइम पासवर्ड ) प्राप्त होगा कुछ बंकों में उसे OTP के साथ ए टी एम पर जाकर पिन सेट करना होता है जबकि कुछ बंकों में अस्थायी पिन भेजते हैं जिसे बाद में बदलना अवश्यक होता है ध्यान रखें की
पिन किसी भी व्यक्ति को शेयर न करें और sms बैंक के ही नंबर पर भेजे अन्यथा आपके साथ धोखा धड़ी हो सकती है |
अलग अलग बैंक में पिन Generate करने का प्रोसैस
ATM Pin Kaise Banaye : ध्यान दें कि देश भर में काफी सारी बैंक है और हर बैंक का कार्य करने का तरीका अलग है जो कि नीचे दिया गया है यहाँ हमने कोशिश की है कि कौन सी बैंक का क्या प्रोसैस है ? आइये जानते हैं
- State bank of India (SBI)
- ऑनलाइन मोड yono एप की सहायता से
- YONO एप में लॉगिन करें
- Debit Card Services पर जाएँ
- Generate PIN विकल्प चुने
- रैजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा उसे डालें
- नया 4 अंको का पिन बनाए और ट्रैंज़ैक्शन शुरू कर सकते हैं
- SMS द्वारा
- अपने मोबाइल से SMS भेजे जैसे कि PIN < स्पेस > कार्ड के अंतिम चार नंबर <स्पेस > खाता संख्या के अंतिम 4 नंबर और बैंक के आधिकारिक नंबर पर भेज दें
- OTP प्राप्त होगा जिसके बाद आप ATM पर पिन सेट कर सकते हैं
- ऑनलाइन मोड yono एप की सहायता से
- HDFC Bank
- ऑनलाइन मोड HDFC एप की सहायता से
- बैंक के एप में लॉगिन करें
- Services में जाए और ATM / Debit Card ऑप्शन को चुने
- Create / Change ATM PIN पर जाए
- अपने कार्ड और खाता विवरण भरें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे डालें
- अपना नया पिन सेट करें
- SMS द्वारा
- ध्यान दें कि HDFC मेसेज के माध्यम से पिन बनाने की सुविधा नही देता है
- ऑनलाइन मोड HDFC एप की सहायता से
- ICICI BANK
- एप के द्वारा पिन कैसे सेट करना है
- सबसे पहले एप में लॉगिन करें
- Services ऑप्शन में जाए और वहाँ Debit Card Services पर क्लिक करें
- Generate pin विकल्प चुने
- OTP प्राप्त करें और नया पिन सेट करें
- ATM मशीन द्वारा
- अपने कार्ड को मशीन में लगाए
- Generate pin विकल्प चुने
- otp प्राप्त होगा उसे डालें
- 4 अंको का पिन सेट करें
- एप के द्वारा पिन कैसे सेट करना है
यहाँ हमने आपको कुछ मुख्य बैंक की पिन setup की प्रक्रिया को बताया है लगभग सभी बैंक का कार्ड का पिन सेट करने का तरीका एक जैसा है इस तरहा से आप ए टी एम कार्ड का पिन सेट कर सकते हैं
पिन बनाते वक़्त ध्यान रखने योग्य बाते
ATM Pin Kaise Banaye : ATM पिन आपको बैंकिंग सुरक्षा प्रदान करता है यदि आप अपना पिन सेट करते समय कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखते हैं तो आप अपने बैंक खाते को सुरक्षित रख सकते हैं और धोखा धड़ी से बच सकते हैं यहाँ कुछ और सुझाव दिये गए हैं जिनको ध्यान में रखकर आप scam होने से बच सकते हैं
- पिन गोपनीय रखें
- साधारण पिन न चुने
- संख्याओ का मिश्रण चुने
- जन्मतिथि का पासवर्ड न बनाए
- जब आप ए टी एम मशीन से पिन बनाए तो स्क्रीन को कवर करें
- ध्यान से OTP का इस्तेमाल करें
- पिन को लिख कर न रखो
- एक ही पिन का बार बार प्रयोग न करे
निष्कर्ष : पिन एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है और इसे बनाते समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है यदि आप ध्यानपूर्वक पिन चुनते हैं तो आप साइबर क्राइम जैसे अटैक से बच सकते हैं पिन सेट करते समय सुरक्षित तरीका आजमाए जिससे आपके बैंक खाते की सुरक्षा बनी रहती है और आपको ऑनलाइन बैंकिंग का अधिकतम लाभ मिलता है |

