CCC Course Kya hai – यह एक कम्प्युटर कोर्स है जिसका फुल फॉर्म Course On Computer Concept है, जो भारत में NIELIT द्वारा संचालित एक बुनियादी कम्प्युटर साक्षारता पाठ्यक्रम है जिसे सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र के लिए कम्प्युटर केजी सामान्य जानकारी और कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह कम्प्युटर के दैनिक उपयोग सिखाता है इसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है |
ब्लॉग में हम जानेंगे कि :-
- CCC कोर्स क्या है ? CCC Course Kya hai
- CCC कोर्स की मांग इतनी क्यूँ है ?
- CCC कोर्स कौन कौन कर सकता है ?
- CCC कोर्स की परीक्षा कैसे होती है ?
- CCC कोर्स के फायदे ?
- CCC सिलैबस
- CCC का एड्मिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे ?
CCC कोर्स की मांग इतनी क्यों है ?
CCC Course Kya hai :- इस कोर्स में कम्प्युटर की बेसिक जानकारी सिखाई जाती है और आजकल प्रत्येक क्षेत्र में कम्प्युटर से काम किया जाता है तो इसी वजह से कम्प्युटर कोर्स की मांग बढ़ रही है इसमें आपको प्रेजेंटेशन बनाना, स्प्रैडशीट बनाना इसका मुख्य उद्देश्य आपको डिजिटल रूप से साक्षर करना है |
इसे भी पढे : आयुष्मान कार्ड डाउन्लोड कैसे करें ?
CCC कोर्स कौन कौन कर सकता है ?
CCC Course Kya hai : –इसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है फिर चाहे आप किसी भी उम्र के हों बस आपको इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है या आप चाहे तो किसी इंस्टीट्यूट के माध्यम से भी आप इसका पंजीकरण करवा सकते हैं इसे करने के बाद आप कम्प्युटर ऑपरेटर की जॉब कर सकते हैं |
इसे भी पढ़ें : फैमिली आई डी कैसे बनाए ?
CCC कोर्स की परीक्षा कैसे होती है ?
CCC Course Kya hai : –CCC कोर्स के लिए सबसे पहले आवेदन किया जाता है आप दो तरह से आवेदन कर सकते हैं
- आप चाहे तो NIELIT की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें आप अपने आप भी फॉर्म आवेदन कर सकते है फॉर्म आवेदन करते वक़्त आपसे परीक्षा के सेंटर पूछे जाते हैं जो भी सेंटर आप चुनेंगे उनही जगहो पर आपकी परीक्षा होगी आपको ध्यान रखना है आपका एड्मिट कार्ड कब आएगा और कब डाउन्लोड करना है, कब रिज़ल्ट आएगा इन सभी बातों का आपको ध्यान रखना है |
- आप चाहें तो किसी कम्प्युटर इंस्टीट्यूट के माध्यम से भी आप इसे कर सकते हैं इस तरीके में फायदा यह है कि आपको सिर्फ तयारी करना है बाकी सारा काम इंस्टीट्यूट वाले करेंगे |
यदि आपको लगता हैं कि आप स्वयं सब तयारी कर लेंगे तो आपको Direct वाला ऑप्शन चुनना है और यदि आपको कुछ संदेह है तो आप इंस्टीट्यूट के माध्यम से ही कोर्स को करें |
ध्यान दें कि : जब आप स्वयं आवेदन करते हैं तो उसके सर्टिफिकेट पर Direct लिख कर आता है और जब आप इंस्टीट्यूट के माध्यम से करते हैं तो सर्टिफिकेट पर इंस्टीट्यूट का नाम आता है, दोनों की वरीयता समान होती है कुछ लोग हो सकते है आपसे कहें कि दोनों बराबर नहीं होते हैं तो उनकी बातों में न आयें ऐसा नहीं होता है |
नोट : फॉर्म आवेदन करते वक़्त 500 रुपये शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करना होता है |
अगर आप सीसीसी कोर्स करते हैं तो इसका एग्जाम ऑनलाइन कम्प्युटर पर ही होता है परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें आपको 90 मिनट का समय दिया जाता है, परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के 4 ऑप्शन दिये जाते हैं जिसमें एक ऑप्शन सही होता है आपको उनमें से सही ऑप्शन को चुनकर next करते जाना है और कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं जिनमें ऑप्शन के तौर पर True और False दिये जाते हैं , प्रश्न को पढ़ने के बाद आपको जो ऑप्शन सही लगे उसे चुनकर आगे बढ़े |
ध्यान दें कि इस परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मर्किंग नहीं होती है और आपने जिस महीने आवेदन किया है उस महीने को गिनकर तीसरे महीने में इसकी परीक्षा हो जाती है जैसे कि
माना आपने जनवरी महीने में आवेदन किया है फिर चाहे आप जनवरी महीने की 1 तारीख को आवेदन करें या 31 तारीख को आवेदन करें वो पूरा एक महीना गिना जाता है तो जनवरी पहला महीना -फरवरी दूसरा महीना तो तीसरा महीना मार्च माना जाएगा और आपकी परीक्षा मार्च माह में होगी |
CCC कोर्स के फायदे ?
CCC कोर्स एक सर्टिफिकेट है यह कोर्स NIELIT संस्था द्वारा कराया जाता है इस संस्थान के द्वारा BCC, CCC, ACC इत्यादि कोर्स करवाता है |
- आज के समय में बहुत सी सरकारी नौकरियों में CCC कोर्स को ही वरीयता दी जाती है |
- यदि आप कोई प्राइवेट जॉब कर रहे हैं तो आप उसमें CCC सर्टिफिकेट लगा सकते हैं इससे आपको अच्छी पोस्ट पर नौकरी मिल सकती हैं |
- सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है क्योंकि इसमें आयु कि कोई सीमा नही होती है |
- इसे करने के बाद आपको कम्प्युटर की अच्छी जानकारी हो जाएगी |
- इसे आप घर बैठे स्वयं अपने कम्प्युटर से आवेदन कर सकते हैं और बहुत कम शुल्क में इसका आवेदन हो जाता हैं |
CCC कोर्स सिलैबस
आपको बता दें कि कोर्स में आपको नीचे गए सिलैबस के आधार पर तयारी करनी होती है बाज़ार में आपको इस कोर्स से जुड़ी काफी सारी किताबे मिल जाएंगी जिनकी सहायता से आप CCC की तैयारी कर सकते हैं |
- Introduction to Computer.
- Operationg System
- Word Processing ( Microsoft office Word )
- Spreadsheet ( Microsoft office Excel )
- Presentation ( Microsoft Office PowerPoint )
- Internet and Email
- Digital Financial Services
CCC का एड्मिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे ?
आइये सीख लेते हैं कि आप CCC कोर्स का एड्मिट कार्ड डाऊनलोड आप कैसे कर सकते हैं |
- सबसे पहले लिंक पर क्लिक करें |
- अब सीधे हाथ पर आपको काफी सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें से आपको Download Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें |
- अब आपके सामने कई सारे कोर्स आएंगे इनमें से CCC कोर्स को चुने |
- अब नीचे दिये पिक्चर की भांति आपको देखने को मिलेगा इसमें आपको सही से सभी जानकारी भरकर अपना एड्मिट कार्ड डाऊनलोड कर लेना है |

5. अब आप अपना एड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं | एड्मिट कार्ड पर सेंटर का नाम, परीक्षा की तिथि और परीक्षा का समय आपको मिल जाएगा दिये गए समय से 1 घंटा पहले आपको सेंटर पर पहुँच जाना है ध्यान रखें कि आप अपने साथ अपना आधार कार्ड जरूर साथ लेकर जाएँ |
निष्कर्ष : आज के डिजिटल युग में आपको यह कोर्स जरूर करना चाहिए इससे आप कम्प्युटर के बारें में काफी कुछ सीख सकते हैं यदि आप अपने भविष्य को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो आज ही कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें, CCC कोर्स बहुत ही महत्वपूर्ण कोर्स है आज के तकनीकी भरे समाज में आपको यह कोर्स कर लेना चाहिए ताकि आप आसानी से जॉब कर सके पोस्ट में हमनें कोशिश कि है आपको CCC कोर्स को समझाने की |