CUET Kya hai 2026: Future Ready | Master Guide

CUET kya hai : भारत में केन्द्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालय के स्नातक (UG) और स्नाकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एक राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा है यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ऑनलाइन कम्प्युटर के माध्यम से आयोजित की जाती है |

ब्लॉग में जानेंगे : –

  1. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी क्या है?
  2. CUET क्या है?
  3. CUET परीक्षा क्या है?
  4. CUET एग्जाम क्यों होता है?
  5. CUET एग्जाम कैसे होता है?
  6. CUET परीक्षा कौन दे सकता है?
  7. CUET के माध्यम से भाग लेने वाले विश्वविद्यालय
  8. CUET आवेदन कैसे करें 2026 में?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी क्या है ?

NTA भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत एक प्रमुख, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर संस्था है जो देश के उच्च शिक्षा संस्थानो में प्रवेश के लिए पारदर्शी और वेज्ञानिक तरीके से परीक्षा आयोजित करती है 2017 में स्थापित यह मुख्य JEE Main, NEET, UGC और NET और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन करता है |


CUET क्या है ?

CUET kya hai : इसका पूरा नाम Common University Entrance है यह एक राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा है जिसे NTA द्वारा आयोजित किया जाता है CUET का उद्देश्य छात्र को एक समान और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भारत के विश्वविद्यालय में प्रवेश देना है |


CUET परीक्षा क्या है? कब आयोजित की जाती है ?

CUET kya hai : यह एक एंट्रैन्स एग्जाम है जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है पहले हर युनिवेर्सिटी का अपना अपना एंट्रैन्स परीक्षा होती थी लेकिन CUET के जरिय सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों में परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाता है इससे छात्रो को कई बार एग्जाम देने की जरूरत नहीं होती है और प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी तरीके हो जाती है ये परीक्षा साल में 1 बार आमतौर पर मई में आयोजित की जाती है |

इसे भी पढ़ें : UP Shauchalaya Online 2026 | शौचालय योजना आवेदन


CUET एग्जाम क्यों होता है ?

इस परीक्षा का उद्देश्य एक ऐसा प्लैटफ़ार्म बनाना है जो की सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करें और मेरिट के आधार पर उनका चयन हो सके और यह मूलभूत कौशल का परीक्षण करता है और इससे छात्र को अलग अलग एग्जाम देने की जरूरत नहीं होती है सभी आवेदकों को एक स्थान पर लाकर समान अधिकार प्रदान करना है |


CUET एग्जाम कैसे होता है ?

CUET परीक्षा कम्प्युटर ऑनलाइन होती है जो कि CBT मोड में होता है इसमें छात्र को कम्प्युटर पर प्रश्न के उत्तर देने होते हैं यह परीक्षा 3 सेक्शन में बटीं होती हैं जिनमें छात्र अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 6 विषय / पेपर चुन सकता है ध्यान दें प्रत्येक प्रश्न MCQ होते हैं और सही अंक के लिए 5 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक कट जाता है |

ध्यान दें विषयों का चयन इस बात पर निर्भर करता है की आप कोर्स कौन सा करना चाह रहे है?

  1. Section 1 : भाषा परीक्षण (Language Test ) इसमें 13 भारतीय और विदेशी भाषाओं में से 1 या 2 भाषा चुननी होती है | इसमें 50 प्र्श्नो में से 50 प्रश्नो का उत्तर देना अनिवर्य है इसमें अधिकतम 250 अंक आपको मिलेंगे |
  2. Section 2 : डोमैन विषय (Domain Subject) इसमें 12वीं के विषय ( जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, इतिहास आदि ) पर आधारित 29 विषय होते हैं जिनमें से छात्र अपनी पसंद के 3 से 5 डोमैन विषय चुन सकते हैं इसमें 50 प्र्श्नो में 40 प्रश्न के उत्तर देने होते हैं |
  3. Section 3 : सामान्य परीक्षा (General Test) इसमें सामान्य जागरूकता, करेंट अफेयर्स, गणित आदि से संबन्धित प्रश्न होते हैं और इसमें 60 प्र्श्नो में 50 प्रश्न के उत्तर देने होते हैं |

अंक प्रणाली : प्रत्येक सही उत्तर के 5 अंक आपको मिलेंगे और गलत उत्तर के 1 अंक काट लिया जाएगा और परीक्षा का समय 60 मिनट यानि 1 घंटे का होता है |

इसे उदाहरण के माध्यम से समझ लेते हैं माना आप B.A में प्रवेश लेना चाहते हैं तो कम से कम 1 भाषा का चयन करना होगा माना हमने हिन्दी भाषा का चयन किया और 2 डोमैन विषय चुनेंगे जो भी आपके पास 12वीं कक्षा में हैं जैसे समाजशस्त्र और इतिहास और जनरल टेस्ट लेना होगा |

हमारे विषय (1) हिन्दी (2) समाजशास्त्र (3) इतिहास (4) जनरल टेस्ट ये हमारे पेपर हो गए |

आप अपनी पसंद के हिसाब से अधिकतम 6 विषयों के पेपर दे सकते हैं जिनमें 1 भाषा और 3 से 4 डोमैन और 1 जनरल टेस्ट चुन सकते हैं |

ध्यान दें : प्रत्येक यूनिवर्सिटी के अनुसार इन सेक्शन की जरूरत बादल सकती हैं |

CUET 2026 Apply LInk : Click here

इसे भी पढ़ें : RTE UP स्कूल लिस्ट 2026-27


CUET परीक्षा कौन दे सकता है?

UG (स्नातक) : में प्रवेश लेने के लिए वे छात्र जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडियट या कोई इसके बराबर परीक्षा पास की हो या वर्तमान समय में 12वी कक्षा में हो |

PG (परास्नातक) : में प्रवेश के लिए वे छात्र जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक पास किया हो या वर्तमान में स्नातक कर रहे हो |

CUET आवेदन कैसे करें 2026 में?

यदि आप वर्तमान सत्र में UG में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी है आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और सभी जानकारी ध्यान से सही सही भरे लिंक पर क्लिक करने के बाद वैबसाइट का होम पेज कैसे दिखेगा उसका पिक्चर नीचे दिया गया है |

आवेदन के लिए क्या क्या जानकारी आपको देनी होगी ?

  1. मोबाइल नंबर
  2. मेल आई डी
  3. हाइ स्कूल की अंकतालिका के हिसाब से अपनी जानकारी भरे जैसे नाम, पिता का नाम आदि
  4. आधार कार्ड
  5. पता
  6. इंटर की जानकारी

ये सभी जानकारी भरकर और अपनी पसंद के अनुसार विषयो का चुनाव करें और शुल्क जमा करके आवेदन को सबमिट करें और मई माह में इसकी परीक्षा हो सकती है |


CUET के माध्यम से भाग लेने वाले विश्वविद्यालय

यह परीक्षा कई विश्वविद्यालय में प्रवेश के द्वार खोलती है जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य श्रेणी के विश्वविद्यालय जैसे राज्य और निजी विश्वविद्यालय कुछ विश्वविद्यालय की सूची नीचे दी गयी है |

  1. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवेर्सिटी
  2. असम यूनिवेर्सिटी
  3. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवेर्सिटी
  4. बनारस हिन्दू यूनिवेर्सिटी
  5. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
  6. राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय
  7. जामिया मिलिया इसलामिया
  8. जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय
  9. मणिपाल विश्वविद्यालय
  10. इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इसे भी पढ़ें : Best Computer Courses List | 12वीं पास हैं तो जरूर करें ये कोर्स


निष्कर्ष :

Leave a Comment