Digilocker Account Kaise Banaye : आज के डिजिटल युग में सरकारी दस्तावेजो को संभाल कर रखना बहुत ही जरूरी है यदि एक भी डॉकयुमेंट खो गया तो आपको काफी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है अक्सर ऐसा हो जाता है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, मार्कशीट या अन्य जरूरी कागज खो जाते हैं या समय पर नहीं मिलते हैं तो ऐसे में Digilocker आपकी खूब मदद करता है |
Digilocker क्या है?
DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज है इसकी सहायता से भारतीय नागरिक अपने दस्तावेजों को डिजिटल रूप से वेरीफ़ाई और स्टोर कर सकते है | Digilocker भारत सरकार की एक डिजिटल सेवा है भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है यह Digital India Mission का एक एहम हिस्सा है Digilocker एक cloud based digital locker है जिसमें आप अपने सरकारी दस्तावेजो को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं ये डॉक्युमेंट्स पूरी तरह मान्य होते हैं और जरूरत पड़ने पर आप इन्हे कहीं भी उपयोग में ल सकते हैं उदाहरण के लिए आपको बैंक अकाउंट के लिए kyc करना है तो आप इसे digilocker के जरिये इसे ऑनलाइन कर सकते हैं digilocker में आप अपने महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लैसेंस, स्कूल मार्कशीट आदि को स्टोर कर सकते हैं |
Digilocker का उद्देश्य क्या है
इसे शुरू करने के कई उद्देश्य हैं जो कि निम्न है : –
- कागजी दस्तवाजों कि निर्भरता कम करना : दस्तावेजों को फोटोकॉपी और हार्ड कॉपी की जरूरत कम करना
- सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाना : अब आप किसी भी योजना का लाभ पूरी तरह से डिजिटल रूप में ले सकते हैं
- दस्तावेजो की सुरक्षा बढ़ाना : आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि को डिजिटल रूप में सुरक्षित संग्रहीत करना
- समय और खर्च की बचत : बार बार दस्तावेज़ ढोने और सत्यापन की परेशानी से आप बच जाते हैं और आपका समय भी बचता है |
DigiLocker नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद डिजिटल दस्तावेज़ प्लेटफॉर्म है |
DigiLocker Account बनाने के फायदे
आज की डिजिटल युग में DigiLocker अकाउंट का कई फायदे हैं हर किसी की जरूरत के हिसाब से अलग अलग फायदे हैं Digilocker Account Kaise Banaye : –
- दस्तावेज़ सुरक्षित रखना : आपके सभी डॉक्युमेंट्स यहाँ सुरक्षित रहेंगे |
- कहीं भी, कभी भी एक्सेस : मोबाइल या डेस्कटॉप के माध्यम से आप अपने डॉकयुमेंट को कभी भी कहीं से एक्सेस कर सकते हैं |
- सरकारी मान्यता प्राप्त : ये एप पूरी तरह से सरकारी है इसे सरकार द्वारा जारी किया गया है |
इसे भी पढ़ें : Ration Card eKYC Status check 2026 | कैसे करे राशन की eKYC?
DigiLocker अकाउंट कैसे बनाए?
स्टेप – 1 सबसे playstore से DigiLocker एप अपने मोबाइल में इन्स्टाल कर लें या यहाँ दिये गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा यदि आपके पास लैपटाप या कम्प्युटर है तो लिंक पर क्लिक करके DigiLocker वैबसाइट पर आ सकते हैं जिसका इंटरफ़ेस नीचे दिये गए पिक्चर की भांति दिखता है यहाँ आपको कम्प्युटर पर डीजीलॉकर का अकाउंट बनाना बता रहे हैं |

Digilocker Account Kaise Banaye
स्टेप – 2 अब आपको ऊपर कोने पर Login/Register ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें जैसा ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है जो आपके आधार कार्ड में लिंक है क्योंकि उस पर OTP आएगा |

स्टेप – 3 अब आपको आपको Create Account पर क्लिक करना है जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया Digilocker Account Kaise Banaye –

स्टेप 4 अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा अब कुछ जानकारी आपको भरनी है जैसे कि :
- अपना पूरा नाम दर्ज करें
- अपनी जन्मतिथि डालें
- gender चुने
- अपना मोबाइल नंबर यहाँ डालें
- अपनी ई मेल आई डी डालें
- भविष्य में अकाउंट को लॉगिन करने के लिए 6 अंको का पिन बनाए
- Submit करें
- अपना आधार नंबर डालें और नैक्सट करें
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp आएगा उसको डालें
स्टेप – 5 इस तरह से आप अपने DigiLocker अकाउंट बना सकते हैं |
जरूरी जानकारी : ध्यान रखें कि अपने डीजीलॉकर की जानकारी किसी अन्य के साथ बिलकुल शेयर न करें वरना आपके साथ पैसो का scam हो सकता है या कुछ और अन्य प्रकार का नुकसान हो सकता है |
इसे भी पढ़ें : लेबर कार्ड रेन्यु कैसे करें
DigiLocker लॉगिन कैसे करें?
DigiLocker पर अकाउंट बन जाने के बाद आप इसे मोबाइल या डेस्कटॉप के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं सबसे पहले हम मोबाइल से कैसे लॉगिन करें ये देख लेते हैं : –
मोबाइल एप से लॉगिन करना
- Play Store / App Store खोलें
- “DigiLocker” सर्च करके एप इन्स्टाल करें और एप ओपन करें
- Login पर tap करें
- अपना मोबाइल नंबर डालें
- OTP आएगा उसे डालें
- PIN डालें जो अकाउंट बनाते वक़्त set किया था
इस तरह से आप मोबाइल एप में अपना DigiLocker अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं |
कम्प्युटर के माध्यम से लॉगिन करना
- ब्राउज़र में जाएँ और लिंक पर क्लिक करें |
- Sign in पर क्लिक करें
- Mobile Number एंटर करें
- OTP verify करें
- PIN डालें
- login कंप्लीट
अगर PIN भूल गए हो ? तो
- “Forgot PIN” ऑप्शन पर क्लिक करें?
- OTP verify करके नया PIN सेट करें |
निष्कर्ष : DigiLocker एक सुरक्षित और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रखना और कागज मुक्त सेवाओं को प्रदान करना इससे समय की बचत होती है और सरकारी सेवाओं का उपयोग आसान हो जाता है
