Divyang Card Benefits | दिव्यांगजन कार्ड के फायदे

Divyang Card Benefits दिव्यांग जन कार्ड जिसे तकनीकी रूप से UDID ( Unique Disability ID ) कार्ड कहा जाता है, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी एक पहचान पत्र है इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनो का एक राष्ट्रिय डेटा बेस तैयार करना और उन्हे विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से पहुंचाना है

इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे दिव्यांगजन कार्ड के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाली सुविधा के बारे में जानेंगे


दिव्यांगजन कार्ड क्या है ?

दिव्यांगजन कार्ड एक विशेष पहचान पत्र है जो दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओ, सबसिडी और अन्य सुविधाओ का लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है यह कार्ड पूरे भारत में मान्य होता है और इसके माध्यम से व्यक्ति को बार बार अलग प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नही होती है

ये कार्ड डिजिटल और फिजिकल दोनों रूप में उपलब्ध है इसे केंद्र सरकार ने देशभर में दिवयांगजन की जानकारी का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से शुरू किया है


दिव्यांगजन कार्ड के प्रमुख लाभ और सुविधाएं

अब विस्तार से समझते हैं कि Divyang Card Benefits

सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ

दिव्यांगजन कार्ड होने से व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकता है उदाहरण के लिए : –

  • मासिक पेंशन योजना
  • वजीफे की योजना का लाभ
  • स्वरोजगार योजना
  • कौशल विकास योजना

इस कार्ड से सरकारी विभाग आसानी से पात्रता की पुष्टि कर लेता है जिससे आपको सभी योजनाओ का लाभ मिलता रेहता है |

यात्रा में रियायत

Divyajan card benefits का एक सबसे लाभ जो है वो है यात्रा टिकट में छूट

  • भारतीय रेलवे में किराए में छूट
  • राज्य परिवहन बसो में किराए में रियायत मिलती है
  • कुछ मामलो में हवाई यात्रा में भी छूट मिलती है

रेलवे छूट के लिए व्यक्ति को अपना दिव्यांगजन कार्ड दिखाना होता है जिससे टिकट में निर्धारित छूट मिलती है

शिक्षा में विशेष छूट

दिव्यांगजन कार्ड के लाभ शिक्षा क्षेत्र में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं :

  • स्कूल और कॉलेज में फीस में छूट
  • विशेष वजीफे की सुविधा
  • परीक्षा में अतिरिक्त समय
  • सहायक उपकरण उपलब्धता

कई विश्वविद्यालय दिव्यांगजन छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता भी देते हैं

सरकारी नौकरी में आरक्षण

भारत सरकार और राज्य सरकारी की नौकरी में दिव्यांगजन के लिए आरक्षण का प्रावधान है दिव्यांगजन कार्ड इस आरक्षण का लाभ लेने के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स है

सरकारी विभागो में आवेदन करते समय यह कार्ड प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है

स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ

Divyang Card Benefits स्वास्थ्य सेवाओं में भी दिखाई देते हैं

  • सरकारी अस्पतालों में मुफ्त या रियायती इलाज की सुविधा मिलती है
  • सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, हियरिंंग मशीन आदि मिलते हैं
  • विशेष शिविर लगाए जाते हैं जहां आप प्राथमिक होते हैं

कई योजनाओ में लाभ मिलता है जो केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाती है

आयकर में छूट

Divyang Card Benefits में आयकर छूट भी शामिल है आयकर अधिनियम की कुछ धाराओं में दिव्यांग व्यक्ति और उनके अभिभावक को टेक्स में छूट मिलती है

यह छूट प्रमाणित Divyang Card के प्रतिशत के आधार पर दी जाती है

पूरे भारत में मान्यता

पहले अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रमाण पत्र मान्य होते थे लेकिन अब Divyang Card पूरे भारत में एक समान रूप से मान्य है

इससे

  1. बार बार मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की जरूरत नही है
  2. दस्तावेज़ verification में आसानी होती है
  3. सरकारी कार्यालयों में प्रक्रिया तेज होती है

सहायक उपकरण वितरण योजना

दिव्यांगजन कार्ड के माध्यम से व्यक्ति सरकारी सहायता से कृतिम अंग, ट्राइसाइकिल, हियरिंंग ऐड आदि प्राप्त कर सकता है ये सुविधा कई सरकारी शिविर में दी जाती है

सामाजिक सम्मान

ये कार्ड सिर्फ आर्थिक और भौतिक सुविधाओं तक सीमित नही है यह कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों को एक आधिकारिक पहचान देता है जिससे उन्हे समाज में सम्मान और सुरक्षा मिलती है


आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले सभी डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपना लैपटाप या पीसी में रख लें और ब्राउज़र खोले

  1. सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाए वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिये गए पिक्चर की भांति दिखेगा

2. आप पहली बार वैबसाइट आए हैं तो New User ऑप्शन पर जाकर अपना पंजीकरण करें ध्यान दें की आपके आधार कार्ड पर जो नंबर लिंक है वही नंबर यहाँ डालें क्योंकि ओटीपी से वेरिफ़ाई होता है यहाँ आपको आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है फिर लॉगिन बटन पर जाकर लॉगिन करें

3. सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें

4. मेडिकल प्रमाण पत्र सत्यापन अपलोड करें

5. आवेदन की जांच होने का इंतज़ार करें जैसे ही आपके डॉक्युमेंट्स की जांच हो जाती है आपका कार्ड जारी कर दिया जाएगा


आवश्यक दस्तावेज

जब आप आवेदन करेंगे तब कुछ दस्तावेजो की जरूरत होगी जो कि निम्न है : –

  • आधार कार्ड और आधार कार्ड पर लिंक मोबाइल नंबर
  • पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • UDID कार्ड
  • फोटो
  • सत्यापन पत्र

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें : यहाँ क्लिक करें

इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus

इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026

इसे भी पढ़ें : गाड़ी का चालान कैसे देखे और कैसे भरे

इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, जाने सब कुछ


क्यों महत्वपूर्ण है दिव्यांगजन कार्ड?

आज के डिजिटल युग में हर सुविधा पहचान आधारित हो ज्ञी है ऐसे में Divyang Card Benefits दिवयांग व्यक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ये कार्ड : –

  1. सरकारी सहायता प्राप्त करने में सहायक
  2. पहचान का प्रमाण
  3. अधिकारी की सुरक्षा
  4. योजनाओं तक आसान पहुँच

निष्कर्ष : दिवयंगजन कार्ड न केवल एक पहचान पत्र नहीं है बल्कि ये दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इससे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, यात्रा और आर्थिक सहायता जैसे कई क्षेत्र में दिखाई देते हैं यदि आपके परिवार में या आस पास कोई दिव्यांग व्यक्ति है तो उसे ये कार्ड जरूर बनवाना चाहिए

Roj seekho
Facebook

#rojseekho

Leave a Comment