Family ID : ऐसे बनाए अपनी फॅमिली आई डी 2026,पूरी जानकारी : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नगरिकों के लिए UP Family ID जिसे परिवार पहेचान पत्र (parivar pehchan patra) भी कहा जाता है ,शुरू किया है | इसका उद्देश एक परिवार के सभी सदस्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है ,ताकि सरकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके |
इस ब्लॉग मे हम जानेंगे :
- UP Family ID क्या है
- UP फॅमिली आईडी के क्या फायदें हैं ?
- UP फैमिली आई डी बनवाने हेतु आवश्यक डॉक्युमेंट्स
- फैमिली आई डी कैसे बनाए ?
- ऑफ लाइन फैमिली आई डी कैसे बनाए ?
- फैमिली आई डी बनवाते वक़्त ध्यान रखने योग्य बातें
Family ID क्या है ?
हमनें कोशिश की है कि आप इसे आसानी से समझ सके |
UP Family ID एक 12 अंको का यूनिक नंबर है, जो परिवार को दी जाती है ताकि राशन कार्ड से वंचित परिवारों सहित सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकें और सरकारी जानकारी में परिवार का रेकॉर्ड बना रहे , इसमें आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है | यह एक तरह का डिजिटल रजिस्टर है जो योजनाओं के वितरण को आसान बनाता है, इसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी होती है जैसे नाम, जन्मतिथि, रोजगार आदि | इसे आप बिलकुल नि: शुल्क बना सकते हैं |
ये भी पढे : उ० प्र० में RTE फॉर्म कैसे भरें ?
UP फॅमिली आईडी के क्या फायदें हैं ?
फैमिली आई डी के कई लाभ है जिनमें से कुछ लाभ नीचे दिये गए हैं इससे राशन कार्ड के बिना भी आप सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते हो | यह आय, जाति और निवास को बनवाने में आसानी पैदा करता है इससे फर्जीवाड़े को कम किया जाता है | इसकी सहायता से योजनाओं का लाभ सीधा पात्रो तक आसानी से पहुंचा सकते हैं |
- सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से मिलता है
- बार -बार दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत नहीं है
- रोजगार ,छात्र वृत्ति और पेंशन योजनाओ मे मदद
- परिवार का डिजिटल डाटा सुरक्षित रहता है
- भविष्य मे सरकारी सेवाओ का लाभ जल्दी मिलेगा
ये कुछ लाभ आपको बताए गए हैं |
UP फैमिली आई डी बनवाने हेतु आवश्यक डॉक्युमेंट्स
फैमिली आई डी बनाने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है
- आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यो का ) जो कि अनिवार्य है |
- मोबाइल नंबर ( सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए क्योंकि रजिस्ट्रेशन करते वक़्त OTP आता है |
- पहचान पत्र ( आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस ) |
- पता प्रमाण पत्र : बिजली बिल , पानी बिल, टेलीफोन बिल या बैंक पासबूक |
- फोटो जो आपके आधार कार्ड में होता है वही फोटो आपकी फैमिली आई डी में आता है |
ध्यान देने योग्य बातें :
- ध्यान दें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- यदि आपका राशन कार्ड बना हुआ है तो आपको फैमिली आई डी बनवाने की अवश्यकता नही है |
- यह प्रक्रिया अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग हो सकती है |
फैमिली आई डी कैसे बनाए ?
आइये अब हम यह सीख लेते हैं कि कैसे आप अपना फैमिली आई डी आवेदन करेंगे यहाँ आपको स्टेप बाइ स्टेप बताया गया है साथ ही पिक्चर के माध्यम से आपको बताया गया है |
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको किसी भी ब्राउज़र में आधिकारिक वैबसाइट को खोलना है वैबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे | वैबसाइट का इंटरफेस आपको नीचे दिये गए पिक्चर कि भांति देखने को मिलेगा |

स्टेप – 2 : अब आप Registration/Sign In ऑप्शन पर क्लिक करेंगे जैसा कि नीचे पिक्चर में दिखाया गया है |
स्टेप- 3 अब आपको Not Registered ? Click here ऑप्शन पर क्लिक करें |
स्टेप -4 अब आपको अपना नाम और आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर लिंक है वो टाइप करना है, ध्यान दें कि जैसा ना आधार कार्ड में दिया हुआ है ठीक वैसे ही आपको भी टाइप करना है
स्टेप – 5 Send OTP पर क्लिक करें और OTP डालकर सबमिट करें इसमें ई मेल आई दी अनिवार्य नही होती है यदि हो तो आप डाल सकते हैं न हो तो सिर्फ मोबाइल नंबर से ही काम हो जाएगा |
स्टेप -6 आधार कार्ड के माध्यम से KYC करें और अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें |
स्टेप – 7 Head of Family की जानकारी Auto Fetch हो जाती है आपको बाकी सदस्यों की जानकारी डालनी होगी |
स्टेप – 8 सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें और Generate Family id पर क्लिक करें |
सभी जानकारी verify हो जाने के बाद आपकी 12 अंको की फैमिली आई डी Generate हो जाएगी |
ध्यान दें : Reference नंबर भविष्य के प्रयोग के लिए संभाल कर रखें |
ऑफ-लाइन फैमिली आई डी कैसे बनवाए ?
यदि आप ऑनलाइन नही कर पा रहे हैं तो
यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसे नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपना KYC करवाकर बनवा सकते हैं , verification के बाद आपकी फॅमिली आई डी बन जाएगी |
फैमिली आई डी बनवाते वक़्त ध्यान रखने योग्य बातें
- ध्यान दें कि आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है उसी नंबर का प्रयोग करें |
- सभी जानकारी जैसे कि जन्मतिथि, नाम और पता बिलकुल ठीक डाला गया हो अन्यथा Verification में दिक्कत आती है |
- यदि राशन कार्ड बना हुआ है तो आपको फैमिली आई डी नहीं बनवनी है |
- सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए Family id काम आती है |
निष्कर्ष : आपने पोस्ट में सीखा कि Family ID आप कैसे बनवा सकते हैं और ये प्रोसैस काफी आसान है पोस्ट मे सभी स्टेप दिये गए हैं ये काफी काम का डॉकयुमेंट है इसलिए इसे आज ही बनवाए और सरकारी योजनाओ का लाभ लें |
ये भी पढे : आधार कार्ड में खुद से मोबाइल नंबर कैसे जोड़े ?
मन में आने वाले सवाल और उनके जवाब
प्रश्न – 1 : मेरा राशन कार्ड बना हुआ है तो क्या मुझे भी अपना Family ID बनवाना होगा ?
उत्तर : जी नही, आपका राशन कार्ड ही आपकी Family ID है |
प्रश्न – 2 : क्या में अपने सभी सदस्यों के नाम Family ID में जोड़ सकता हु ?
उत्तर : जी बिलकुल, परिवार के सभी सदस्यों के नाम जोड़ सकते हैं |
प्रश्न – 3 : में स्वयं ये आई डी नहीं बना प रहा हूँ तो क्या ऑफलाइन Family ID बन जाएगा ?
उत्तर : जी हाँ, आप नजदीकी CSC सेंटर से इसे आसानी से बनवा सकते हैं |
हमारे ब्लॉग पर आने और पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद |