Food License Apply 2026 : भारत में आज के समय में फूड बिजनेस शुरू करना एक बेहतरीन अवसर है चाहे आप छोटा सा टिफ़िन सर्विस शुरू करना चाहते हैं या रेस्टौरेंट चालू करना चाहते हैं या ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम करना चाहते हैं तो आपको Food License की जरूरत होगी |
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि : –
- Food License क्या होता है?
- Food License क्यों जरूरी है?
- Food License के प्रकार?
- Food लाइसेन्स आवेदन करने का तरीका
- जरूरी डॉक्युमेंट्स
- फीस
- आम गलतियाँ
- निष्कर्ष
Food License क्या होता है?
फूड लाइसेन्स भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक लाइसेन्स है जो FSSAI ( Food Safety and Standard Authority of India ) के अंतर्गत आता है यह लाइसेन्स यह प्रमाणित करता है कि आपका फूड बिजनेस सरकार द्वारा तय किया गए Food Safety Standard का पालन करता है |
सरल शब्दों में कहें तो :
अगर आप खाने पीने से जुड़ा कोई भी बिजनेस करते हैं तो आपको Food License लेना जरूरी है |
Food License क्यों जरूरी है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि छोटा बिजनेस है, इसलिए लाइसेन्स की जरूरत नहीं लेकिन ऐसा नही है : –
Food License जरूरी होने के मुख्य कारण
- कानूनी अनिवार्यता : बिना लाईसेंस आप फूड का बिजनेस कर सकते हैं इसके लिए आपको लाइसेन्स बनवाना होगा |
- ग्राहक का भरोसा : जब आपके पास यह लाइसेन्स होता है तो लोगो का आप पर भरोसा बनता है कि उन्हे अच्छा खाना खिलाएँगे |
- खाद्य सुरक्षा : सरकार ये चाहती है की Food Quality और Safety बनी रहे उसके लिए आपको Food License बनवाने को बोला जाता है |
- बिजनेस विस्तार में मदद : यदि आप ऑनलाइन फूड डिलिवरी करना चाहते हैं तो आपके पास food License होना चाहिए बिना इसके आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस को रजिस्टर नहीं कर सकते हैं |
- कानूनी सुरक्षा : किसी भी तरह के विवाद में आपको इससे काफी मदद मिलेगी |
Food License के प्रकार?
FSSAI ने फूड लाइसेन्स को बिजनेस के टर्नओवर और स्केल के आधार पर तीन भागों में बांटा है आइये जानते हैं इनके प्रकार और उनके बारे में विस्तृत जानकारी |
Basic FSSAI Registration
यह छोटे स्तर के फूड बिजनेस के लिए होता है जो कि इस प्रकार के हो सकते हैं यहाँ हमने आपको कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट बताए हैं जिनकी सहायता से ये जांच सकते हैं : –
- जिनके सालाना टर्न ओवर 12 लाख रुपये तक है |
- जो सड़क पर ठेली वागेरा लगाते हैं जिनहे स्ट्रीट फूड वेंडर कहते हैं |
- छोटे दुकानदार
- होम मेड फूड बिजनेस
State FSSAI Registration
ये माध्यम स्तर के फूड बिजनेस के लिए होता है |
- सालाना टर्न ओवर 12 लाख से 20 करोड़ रूपए तक होता है |
- इनमें होटल और कैटरिंग जैसे बिजनेस आते हैं |
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट इन catagory में आते हैं
- माध्यम स्तर के निर्माता
Central FSSAI Registration
यह बहुत बड़े स्तर के फूड बिजनेस के लिए होता है |
- 20 करोड़ रुपये से अधिक जिस कंपनी का टर्न ओवर है ये उसके लिए होता है
- आयात निर्यात करने वाले फूड बिजनेस
- बड़े निर्माता
- एयरपोर्ट , रेलवे पर आपने जो दुकाने देखीं होंगी वो सब इसी में आती हैं |
ये फूड लाइसेन्स के तीन टाइप्स हैं और कौन कौन से बिजनेस इनमें आते हैं ये भी आपने जाना |
Food लाइसेन्स आवेदन करने का तरीका
Food License Online के लिए आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है नीचे इसकी स्टेप बाइ स्टेप प्रक्रिया दी है : –
स्टेप – 1 FSSAI कि वैबसाइट पर जाए और वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है |

स्टेप – 2 Registration पर क्लिक करें|
स्टेप – 3 अब आपको ये चुनना है कि आपका बिजनेस किस तरह का है जैसे कि जनरल जो नीच पिक्चर में दिखाया गया है |

स्टेप – 4 अब आपका बिजनेस किस राज्य में ये आपको ऑप्शन में जाकर चुन लेना है |

स्टेप – 5 अब आपको लिस्ट देखने को मिलेगी इसमें से आपको ये चुनना है कि आपका बिजनेस किस तरह का है जैसे कि Manufacturing, trade या retail, Food Services इनमें से आपको चुन लेना है |
स्टेप – 6 अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा उसे ध्यान से सही जानकारी के साथ भर लेना है आवेदन में आपको निम्न जानकार भर लेना है जैसे कि : –
- दुकान का नाम
- आपका पैन नंबर और आधार नंबर टाइप करें
- दुकान का पता भरें
- अपना खुद का पता भरे
- दुकान में किस तरह का समान है ये चुने
- मेल आई डालें
- दुकान कब शुरू होगी ये चुने
- अपना फोटो और आधार कार्ड अपलोड करें
- दुकान के फोटो अपलोड करें
- सब जानकारी जाँचने के बाद पेमेंट करें और स्लिप को download करके भविष्य के लिए सुरक्शित रख लें |
इस तरह से आप फूड लाइसेन्स के लिए आवेदन कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : UP JEECUP 2026 Notification
जरूरी डॉक्युमेंट्स
जब आप लाइसेन्स ऑनलाइन करेंगे उससे पहले सभी डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपने कम्प्युटर में रख लें ताकि बाद में दिक्कत न हो और कई बार इसमें आपको अपना फोटो और आधार कार्ड अपलोड करना है और साथ ही दुकान के फोटो जो कि अंदर और बाहर दोनों तरफ के हों |
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फोटो
- दुकान के फोटो
- 2 ई मेल आई डी ( दोनों पर OTP आएगा )
- मोबाइल नंबर 2 ( दोनों पर OTP आएगा )
- दुकान का पता
- वार्ड का नाम
- घर का पता
- जहां घर है वहाँ के वार्ड का नाम
ये सभी डॉक्युमेंट्स तैयार कर लें और आपने फूड लाइसेंस को आज ही register करके अपना फूड लाइसेन्स प्राप्त करें
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026 | Balanced & Popular | डाक सेवक भर्ती
कितनी फीस देनी होगी
जब आप यह तय कर ले कि आपका बिजनेस किस टाइप में आता है जैसे कि माना आपका बहुत से छोटा है तो आप Basic FSSAI Registration करेंगे तो आइये इस आधार पर ये समझ लेते हैं कि इनमें हमें कितना शुल्क देना होगा ?
Basic Registration के लिए आपको 100 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से देने होंगे |
State Registration के लिए आपको 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति वर्ष तक देने होंगे |
Central Registration के लिए आपको 7500 रुपये प्रति वर्ष तक देने होंगे |
ध्यान दें फीस जब आप आवेदन करते हैं तभी आपको ऑनलाइन भुगतान करना होता है भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग इनमें से किसी एक के माध्यम से कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : दिव्यांगजन कार्ड कैसे बनाए
इसे भी पढ़ें : IRCTC Ticket Cancellation 2026: Smart और Easy तरीका
Food license मिलने में कितना समय लगेगा?
जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो संबन्धित विभाग के अधिकारी आपके बिजनेस की जांच करेंगे और सभी जानकारी जाँचने के बाद 7 से 10 दिन में आपका लाइसेन्स बनकर तैयार हो जाएगा
निष्कर्ष : आज के समय में अगर आप खाने पीने का कोई भी बिजनेस करना चाहते है या कर रहे हैं तो आपको Food लाइसेन्स बनवा लेना चाहिए क्योंकि ये काफी फायदेमद साबित होता है ये आपको कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है और आपके बिजनेस पर ग्राहक भरोसा करता है ऑनलाइन प्रक्रिया ने इसे आसान बना दिया है सही जानकारी और डॉक्युमेंट्स के साथ आप इसे आवेदन कर सकते हैं और आपने बिजनेस को और आगे ले जा सकते हैं
