gadi ka challan kaise check kare :आज के समय में ट्रेफिक नियमो का पालन करना हर वहाँ चालक की ज़िम्मेदारी है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि अनजाने में आपस कोई नियम टूट गया है और आपके वहाँ पर चालान कर दिया गया है पहले चालान कि जानकारी ट्राफिक पुलिस ऑफिस जाकर ही मिल पाती थी लेकिन आज के डिजिटल दौर में आप अपना चालान घर बैठे जांच सकते हैं आईये स्टेप बाइ स्टेप समझ लेते हैं
गाडी का चालान क्या है
जब कोई वहाँ चालक ट्रेफिक नियमो का उल्लंघन करता है तो जैसे कि बिना हेलमेट बाइक चलना, सीट बेल्ट न लगाना। रेड लाइट जंप करना, ओवर स्पीडिंग करना या बिना वेद्य दस्तावेज़ वाहन चलाना तो ट्रेफिक पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जाता है जिसे चालान कहते हैं |
अब ज़्यादातर राज्यो में ई चालान सिस्टम लागू हो गया है जिसका अर्थ है कि कैमरा या ट्रेफिक पुलिस की डिवाइस के मध्य से वाहन के नंबर के आधार पर चालान किया जाता है
इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
ऑनलाइन तरीके से कैसे पता करें
आजकल सबसे आसान तरीका है कि gadi ka challan kaise check kare इसके लिए आपको सिर्फ वहाँ नंबर की जरूरत होगी बाकी जानकारी नीचे दी गयी है :-
स्टेप बाइ स्टेप तरीका
- सबसे पहले ब्राउज़र खोले
- अब parivahan की आधिकारिक वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें वैबसाइट खुल जाने के बाद नीचे दिया पिक्चर जैसा दिखेगा

gadi ka challan kaise check kare
3. अब आपको अपनी गाड़ी का नंबर डालना है और उसके बाद Captcha डालकर Get Detail बटन पर क्लिक करे अब आपके सामने आपकी गाड़ी पर जीतने भी चालान है उनकी जानकारी आ जाएगी नीचे फोटो के माध्यम से आप देख सकते हैं यहाँ आपको Pay NOw बटन मिलेगा इसपर जाकर आप चालान भर सकते हैं
gadi ka challan kaise check kare

चालान में आपको निम्न जानकारी देखने को मिलेगी
- चालान नंबर
- तारीख
- जुर्माने की राशि
- भुगतान की स्थिति
इस तरह से आप घर बैठे ये जांच सकते हैं कि गाड़ी पर कौन सा और कितना चालान है और यदि आप चाहे तो इसे ऑनलाइन ही भर सकते हैं
मोबाइल से गाड़ी का चालान कैसे चेक करें
यदि आपके पास मोबाइल है और आप मोबाइल से चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से कर सकते हैं आप सीधे परिवहन पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं या संबन्धित राज्य की ट्रेफिक पुलिस वैबसाइट का उपयोग कर सकते हैं उदाहरण के लिए
- delhi traffic Police
- Mumbai Traffic Police
- Uttar Pradesh Traffic Police
नोट : हर राज्य की वैबसाइट अलग अलग होता है जहां वहाँ नंबर डालकर चालान देखा जा सकता है
SMS द्वारा चालान कैसे पता करें
कुछ राज्यों में ई चालान काटने के बाद वहाँ मालिक के नंबर पर SMS भी भेजा जाता है ये नंबर RTO में रैजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होता है
SMS में चालान की ये जानकारी होती है
- चालान नंबर
- उल्लंघन का प्रकार
- जुर्माने की राशि
- भुगतान लिंक
इसीलिए जब भी आप वहाँ खरीदें तो ध्यान से RTO में अपना मोबाइल नंबर लिंक जरूर करें
गाड़ी का चालान कैसे भरे
यदि आपकी गाड़ी पर कोई चालान आ रहा है तो आप तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं : –
ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया
- चालान स्टेटस पेज पर ” Pay Now ” पर क्लिक करें
- भुगतान का तरीका चुने :
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- UPI
- भुगतान सफल होने पर रसीद डाउनलोड करें
ध्यान दें : रसीद को संभाल कर रखें ताकि भविष्य में काम आए
ऑफलाइन चालान कैसे भरे
अगर आप ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते तो :
- ट्राफिक पुलिस ऑफिस जाए
- कोर्ट में चालान जमा करें
- POS मशीन से मौके पर भुगतान करें
चालान न भरने पर क्या होगा
कोशिश कीजिये की आप चालान का भुगतान समय पर करें ताकि आपको दिक्कत न हो और यदि आप चालान का भुगतान नही करते हैं तो :
- जुर्माने की रकम बढ़ सकती है
- कोर्ट से नोटिस आ सकता है
- वाहन ब्लॅकलिस्ट हो सकता है
- RC सस्पैंड हो सकती है
- वाहन बेचने में दिक्कत होगी
इसलिए चालान को जरूर भरे और जिम्मेदार नागरिक बने
निष्कर्ष : आज के डिजिटल युग में गाड़ी का चालान पता करना बेहद आसान है आप घर बैठे कुछ मिनटों में चालान चेक कर सकते हैं साथ ही उनका भुगतान ऑनलाइन ही कर सकते हैं और भुगतान करने के बाद उनकी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं ट्रेफिक नियमो का पालन करना न केवल जुर्माने से बचाता है बल्कि आपकी और दूसरे की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है

