GeM Portal Registration : भारत सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया ( जैसे कि टेंडर लेना ) को सरल और साफ सुथरा बनाने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है जिसे GeM कहा जाता है यदि आप एक व्यापारी है और सरकारी विभागों को अपना सामान या सेवा बेचना चाहते हैं, तो आपको GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है |
यह सर्टिफिकेट प्रूफ है कि : –
- आपका बिजनेस GeM पोर्टल पर रैजिस्टर्ड है
- आप सरकारी विभागों को प्रॉडक्ट या सेवा प्रदान करते हैं
- आप सरकारी टेंडर ले सकते हैं
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि GeM पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैस करें और क्या क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए ?
GeM पोर्टल क्या है
GeM Portal Registration Documents Required : Government e Manangement (GeM) एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस है जहां सरकारी विभाग, मंत्रालय और अन्य सरकारी संस्थान सीधे विक्रेताओं से सामान व सेवाएँ खरीदते हैं |
इसका मुख्य उद्देश्य है कि : –
- पारदर्शी तौर पर काम करना
- भ्रष्टाचार को कम करना
- छोटे दुकानदार और start UP को मौका देना
- तेज और आसान प्रक्रिया
इसे भी पढे : पी एम विद्या लक्ष्मी योजना, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी |
मुख्य दस्तावेज़
आइये अब हम समझते हैं कि कौन कौन से डॉकयुमेंट चाहिए ?
आधार कार्ड
सबसे पहले हमें आधार कार्ड की जरूरत होगी क्योंकि : –
- इसी के माध्यम से आपको KYC पूरा होगा
- मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए क्योंकि OTP जाता है
GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए प्राथमिक डॉकयुमेंट यही है ध्यान दें जब आप आधार कार्ड की जानकारी डालेंगे तभी आधार कार्ड पर जो नंबर लिंक है उस पर OTP जाएगा इसीलिए आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए ताकि OTP आपको प्राप्त हो जाएगा |
इसे भी पढ़ें : Udyam Registration Certificate Kaise Banaye

पैन कार्ड
पैन कार्ड होना अनिवार्य है पैन कई प्रकार के होते हैं जो कि निम्न हैं : –
- यदि व्यक्तिगत व्यवसाय है तो Individual PAN कार्ड चाहिए जिसका 5th अक्षर P होना चाहिए
- यदि आपकी कंपनी है तो Company के नाम पर पैन कार्ड होना चाहिए जिसका 5th अक्षर C होना चाहिए
ध्यान दें आपका पैन आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और कंपनी का है तो GST से भी
इसे भी पढे : पैन नंबर कैसे पता करें

GST रजिस्ट्रेशन
बैंक खाता विवरण
आप जब सरकार को अपना समान बेचते हैं तो उसका जो भी पैसा होगा वो सीधे आपके खाते में ट्रान्सफर किया जाता है इसलिए आपको : –
- बैंक खाते का विवरण देना होता है जैसे की खाता संख्या, IFSC कोड़
- इसके अलावा आपको केंसल चेक देना होता है
- पीछे 3 साल का ITR आपको देना होगा
सवाल : केंसल चेक कैसे बनाए ?
उत्तर : चेक ऊपर Cancelled लिख देना है |


कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
यदि आपकी कंपनी Private Limited, LLP या Partnership हैं तो आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र देना होगा पंजीकरण सर्टिफिकेट निम्न प्राधिकरण द्वारा जारी हो न चाहिए
- Ministry of Corporate affairs ( MCA )
- MSME के लिए Ministry of Micro Small and Medium Enterprises.
ध्यान दें : कंपनी की कानूनी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए

रजिस्ट्रेशन का प्रोसैस
आइये अब रजिस्ट्रेशन करने के प्रोसैस को समझते हैं वो step बाय step |
स्टेप – 1 सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाइए वैबसाइट पर आने के लिए यहाँ क्लिक करें क्लिक करने के बाद आप home page पर आ जाते हैं जिसका इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है |

स्टेप – 2 अब Seller / Service Provider पर क्लिक करें
स्टेप – 3 अपना आधार नंबर डालें और मोबाइल नंबर पर आए OTP से verification करें
स्टेप – 4 बिजनेस डिटेल्स भरें जैसे कि फ़र्म का नाम, पैन नंबर, पता और अन्य जानकारी भरें
स्टेप – 5 यूजर आई डी और पासवर्ड बनाए
स्टेप -6 डॉकयुमेंट अपलोड करें जैसे कि
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- उद्यम रजिस्ट्रेशन ( यदि लागू हो तो )
- GST ( यदि लागू हो तो )
- बैंक जानकारी
स्टेप – 7 product / service जोड़े जो भी आप बेचना या देना चाहते हैं अपना प्रॉडक्ट का फोटो और रुपये वागेरा डालें
इस तरह से आप यहाँ रजिस्ट्रेशन करके सरकारी विभागों को अपना समान बेच सकते हैं रजिस्ट्रेशन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे कि : –
- सभी जानकारी सही से भरें और डॉकयुमेंट साफ और अपडेटेड होने चाहिए
- बैंक अकाउंट कंपनी के नाम पर होना चाहिए
- Digital Signature कुछ मामलों में अनिवार्य हो सकता है
इसे भी पढ़ें : Know How to Check Your वृद्धा पेंशन Status Instantly
GeM रजिस्ट्रेशन के फायदे
ये एक भारत सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है जहां सरकारी विभाग, मंत्रलाय सीधे विक्रेताओं से ख़रीदारी करते हैं GeM रजिस्ट्रेशन से व्यवसायों को कई लाभ मिलते हैं जैसे कि : –
सीधे सरकारी ख़रीदारों तक पहुँच
सरकारी विभाग और मंत्रालय को आप अपने सेवा या समान सीधे बेच सकते हैं
भुगतान में पारदर्शिता
जब आप इस पर कोई सेवा देते हैं तो सीधा आपके रैजिस्टर्ड खाते में सरकार भुगतान करती है
व्यवसाय में बढ़ोत्तरी
GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आप सरकारी ख़रीदारों तक अपनी सेवा दे सकते हैं जिससे दोनों तरफ बिक्री और ब्रांड का विश्वास बढ़ता है |
टेंडर का झंझट खत्म
छोटे कार्यो के ऑर्डर के लिए अब टेंडर कि आवश्यकता कम होती है
पूरे भारत में बाज़ार
एकमात्र पलतेफ़ोर्म पर सभी विक्रेता पूरे भारत में अपना काम कर सकते हैं
ये GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के फायदे हैं जो आपको मिलते हैं इन सब का लाभ लेने के लिए आज ही अपना पंजीकरण करें |
किन लोगों को रजिस्ट्रेशन करना चाहिए
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किन किन लोगो को करना है ये जान लेते हैं ?
- व्यक्तिगत विक्रेता
- प्रोपराइटर
- पार्टनर्शिप फर्म
- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
- MSME
ये सभी यदि अपना सामान या कोई सर्विस सरकार को बेचना या देना चाहते हैं तो ये पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : PAN को Aadhaar से लिंक करने का आसान तरीका
निष्कर्ष : GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से व्यवस्याओं को सरकारी ख़रीदारों तक सीधे पहुँच और पारदर्शिता मिलती है और सीधे आपके कंपनी के खाते में पैसे ट्रान्सफर किए जाते हैं और व्यवसाय में तरक्की मिलती है
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. GeM Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
Government e Marketplace (GeM) पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, GST नंबर (यदि लागू हो), बैंक डिटेल्स और बिज़नेस रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र चाहिए।
2. क्या GeM Portal पर रजिस्ट्रेशन फ्रीहै?
हाँ, GeM पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है। कुछ कैटेगरी में अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
3. GeM पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Sign Up करें, आधार-पैन वेरिफाई करें और बिज़नेस डिटेल्स भरकर प्रोफाइल सबमिट करें।
4. क्या बिना GST के GeM पर रजिस्ट्रेशन हो सकता है?
कुछ विशेष श्रेणियों में बिना GST रजिस्ट्रेशन संभव है, लेकिन अधिकांश Sellers के लिए GST जरूरी होता है।
5. रजिस्ट्रेशन अप्रूवल में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 24–72 घंटे में अप्रूवल मिल जाता है, यदि सभी दस्तावेज़ सही हों तो
#rojseekho