How to Link PAN Card with Aadhaar Card in 2026 – PAN को Aadhaar से लिंक करने का आसान तरीका

How to Link PAN Card with Aadhaar Card : भारत में टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओ को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने PAN ( Permanent Account Number ) और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है अगर आपका पैन कार्ड-आधार कार्ड लिंक नही है तो आपका PAN निष्क्रिय कर दिया जाएगा |

ब्लॉग में हम जानेंगे कि : –

  1. पैन कार्ड क्या है
  2. पैन कार्ड के मुख्य उपयोग
  3. आधार कार्ड क्या है
  4. आधार कार्ड के उपयोग
  5. PAN को Aadhaar कार्ड से लिंक क्यों करें
  6. PAN कार्ड को Aadhaar कार्ड से लिंक कैसे करें
  7. स्टेटस कैसे देखें
  8. निष्कर्ष

पैन कार्ड क्या है

How to Link PAN Card with Aadhaar Card यह एक दस अंको का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है जिसे भारत में आयकर विभाग जारी करता है इसका पूरा नाम Permanent Account Number है इसे आप खुद से बना सकते हैं या नजदीकी जन सेवा केन्द्र से भी ऑनलाइन करा सकते हैं |

पैन कार्ड के मुख्य उपयोग

वैसे तो पैन कार्ड के कई उपयोग हैं जो कि निम्न है : –

  • ITR भरने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है बिना इसका आप ITR नहीं भर सकते हैं ITR का फुल्ल फॉर्म Income Tax Return होता है |
  • आप जब बैंक में खाता खुलवाने जाएंगे तब PAN कार्ड आपसे मांगा जाएगा
  • 50 हजार से ज्यादा का लेन देन करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है
  • यदि आप शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी
  • प्रापर्टी खरीदने और बेचते समय पैन कार्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है

इन उपयोगों को ध्यान रखते हुए आपका अपना पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए और यदि पैन कार्ड बना हुआ है तो उसे अपने आधार कार्ड से लिंक जरूर करें


आधार कार्ड क्या है

आधार कार्ड एक 12 अंको का युनिक पहचान नंबर है जिसे UIDAI द्वारा जारी किया जाता है इसमें व्यक्ति के बायोमात्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है |

आधार कार्ड के उपयोग

वैसे तो आधार कार्ड के कई उपयोग हैं जो कि निम्न है : –

  • जितनी भी सरकारी योजनाए है उनका लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होगा बिना इसके आप सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे
  • यदि आपका बैंक में खाता है और काफी डीनो से KYC नहीं कराया है तो आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी
  • आज के समय में आप जब भी नया सिम लेंगे तो बिना आधार कार्ड आपको नया सिम नही दिया जाएगा
  • यदि आपके यहाँ किसी तरह की सबसिडी आती है तो उसको जारी रखने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी
  • यदि आप को नया वहाँ लेने जाते हैं तो आपको कंपनी को अपना आधार कार्ड देना होगा

इन उपयोगों को ध्यान रखते हुए आपका अपना आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए और यदि आधार कार्ड बना हुआ है तो उसे अपने पैन कार्ड से लिंक जरूर करें

इसे भी पढे : Know How to Check Your वृद्धा पेंशन Status Instantly

PAN को Aadhaar कार्ड से लिंक क्यों करें

How to Link PAN Card with Aadhaar Card सरकार ने टैक्स चोरी रोकने और ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड को खत्म के लिए इस पहल को शुरू किया है जिसमें आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है |

यदि लिंक नही किया तो

यदि आपने आज ही अपने आधार – पैन को लिंक नहीं किया तो

  • ITR भरने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है बिना इसका आप ITR नहीं भर सकते हैं ITR का फुल्ल फॉर्म Income Tax Return होता है |
  • आप जब बैंक में खाता खुलवाने जाएंगे तब PAN कार्ड आपसे मांगा जाएगा
  • 50 हजार से ज्यादा का लेन देन करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है
  • यदि आप शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी
  • प्रापर्टी खरीदने और बेचते समय पैन कार्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है
  • बैंकिंग लेन देन में आपको दिक्कत आएगी
  • पैन कार्ड बंद हो सकता है

इन सभी समस्याओ से बचने के लिए आज ही अपना पैन – आधार को लिंक जरूर करें लिंक करने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक करें

इसे भी पढे : पैन नंबर कैसे पता करें


PAN कार्ड को Aadhaar कार्ड से लिंक कैसे करें

यहाँ हमने कोशिश की है कि इस प्रोसैस को पढ़कर आप अपना How to Link PAN Card with Aadhaar Card कर सके ध्यान दें कि आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी जैसे कि नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आपस में मैच करें अन्यथा आपको दिक्कत आ सकती है जब आप अपना आधार कार्ड – पैन कार्ड लिंक करेंगे तो :

स्टेप – 1 सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाइए वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है, धोखाधड़ी से बचें और आरिजिनल वैबसाइट पर ही जाएँ

How to Link PAN Card with Aadhaar Card

How to Link PAN Card with Aadhaar Card

स्टेप – 2 अब आपको Link Aadhaar विकल्प पर क्लिक करना है जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है

How to Link PAN Card with Aadhaar Card

स्टेप -3 आपको जरूरी जानकारी भरनी है जैसे की : –

  1. आधार कार्ड नंबर
  2. पैन कार्ड नंबर
  3. मोबाइल नुम्बर जो आधार कार्ड पर लिंक है
  4. अब आपको OTP प्राप्त होगा उसे डालें
  5. अब आपसे पेमेंट को कहा जाएगा तो पेमेंट करें ( इसमें आपको 1000 रूपये पेनल्टी का पेमेंट करना है )
  6. रसीद को डाउनलोड करके रख लें

How to Link PAN Card with Aadhaar Card इस तरह से आप अपना या किसी अन्य व्यक्ति का भी आधार = पैन लिंक कर सकते हैं |

इसे भी पढे : पी एम विद्या लक्ष्मी योजना, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी |


स्टेटस कैसे देखें

यदि आपने अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की Request डाल दी है तो अब आपके मन में ये सवाल आएगा कि इस जानकारी को जांचा कैसे जाए कि पैन – आधार लिंक हुआ है या नहीं | आइये सीखना शुरू करते हैं

स्टेप – 1 सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाइए वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर जाएँ

स्टेप – 2 अब अपना आधार नंबर और पैन नंबर पूरा ध्यान से डालें जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है और ” View Aadhaar Link Status ” विकल्प को चुने

How to Link PAN Card with Aadhaar Card

अब यहाँ एक POP UP आएगा जिसमें आप पढ़ सकेंगे कि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर दिये गए हैं जैसा कि नीचे पिक्चर में दिखाया गया है

How to Link PAN Card with Aadhaar Card

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

QNo- 1. आधार–पैन लिंक करना क्यों जरूरी है?

Income Tax Department के अनुसार पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है ताकि टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे और डुप्लिकेट पैन रोके जा सकें।

QNo- 2. आधार–पैन लिंक कैसे करें?

आप आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर “Link Aadhaar” विकल्प से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए पैन नंबर, आधार नंबर और OTP की जरूरत होती है।

QNo- 3. आधार–पैन लिंक न करने पर क्या होगा?

निर्धारित समयसीमा के बाद पैन निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है, जिससे ITR फाइल करने, रिफंड लेने और बैंकिंग कार्यों में दिक्कत आ सकती है।

QNo- 4. क्या आधार–पैन लिंक करने में कोई शुल्क लगता है?

देरी होने पर विलंब शुल्क देना पड़ सकता है (जैसा आयकर विभाग के नियमों में बताया गया है)।

QNo- 5. आधार–पैन लिंकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें?

ई-फाइलिंग पोर्टल पर “Link Aadhaar Status” विकल्प में पैन और आधार नंबर दर्ज करके स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है।

निष्कर्ष

PAN Card को Aadhaar कार्ड से लिंक करना हर भारतीय नागरिका के लिए बेहद जरूरी है, खासकर यदि आप टैक्स फ़ाइल करते हैं तो और जायदा इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तेज और अत्यंत सरल बनाई गयी है आप खुद से अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं यदि अभी तक आपने अपना पैन – आधार लिंक नही किया है तो जल्द से जल्द करवा लें

#rojseekho

Leave a Comment