Labour Card 2026 | लेबर कार्ड कैसे बनाए?

Labour Card 2026 : इसे श्रमिक कार्ड भी कहते हैं यह सरकार द्वारा मजदूरों और कामगारों को दिया जाने वाला एक पहचान पत्र होता है यह साबित करता है कि आप एक मजदूर हैं और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं जैसे कि निर्माण मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक आदि |

ब्लॉग में जानेंगे : –

  1. श्रमिक कार्ड क्या है?
  2. श्रमिक कार्ड के क्या लाभ हैं?
  3. श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  4. श्रमिक कार्ड ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
  5. आवश्यक दस्तावेज़
  6. निष्कर्ष

श्रमिक कार्ड के क्या लाभ हैं?

श्रमिक कार्ड बनवाने के मुख्य लाभ निम्न हैं |

आर्थिक लाभ

  1. काम बंद होने पर आर्थिक सहायता|
  2. औज़ार के उपकरण खरीदने के लिए मदद
  3. बेटी की शादी जैसे कार्यक्रमों में सहायता |

स्वास्थ्य लाभ

  1. स्वास्थ्य लाभ या बीमा के लिए आर्थिक मदद|
  2. दुर्घटना में घायल होने पर मुआवजा मिल सकता है |
  3. मृत्यु होने पर परिवार को सहायता राशि |

शिक्षा लाभ

  1. बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवत्ति की सुविधा दी जाती है |
  2. स्कूल, कॉलेज या ITI पढ़ाई में आर्थिक सहयोग |

पेंशन लाभ

  1. 60 साल के बाद पेंशन योजना का लाभ |
  2. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ाओ |

पारिवारिक लाभ

  1. मातृत्व सहायता (महिला श्रमिकों के लिए )
  2. बच्चों के जन्म पर सहायता ( कुछ राज्यो में )

महिलाओं के लिए खास लाभ हैं गर्भावस्था व प्रसव के समय आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

ध्यान दें कि लाभ राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकते हैं लाभ की सही और पूरी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के श्रम विभाग से संपर्क करें |


श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप – 1 आधिकारिक वैबसाइट पर जाएँ

  1. श्रमिक बोर्ड की वैबसाइट पर जाए वैबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें होम पेज आपको नीचे दिये गए पिक्चर की भांति दिखेगा अलग अलग राज्य के हिसाब से वैबसाइट का इंटरफ़ेस अलग हो सकता है |
Labour Card 2026

स्टेप : 2 अब आपको श्रमिक ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा की पिक्चर में दिया गया है |

Labour Card 2026

स्टेप – 3 अब आपको श्रमिक पंजीयन ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आवेदन का फॉर्म आपके सामने आयेगा |

Labour Card 2026

स्टेप – 4 अब आपको निम्न जानकारी अपने आधार कार्ड के हिसाब से भर देनी है |

  1. मण्डल चुने
  2. जनपद चुने
  3. आधार कार्ड
  4. अपनी जानकारी भरें
  5. नॉमिनी की जानकारी भरें
  6. परिवार के सदस्यों की जानकारी आधार कार्ड के हिसाब से भरे
  7. बैंक पासबूक की जानकारी भरें |
  8. घोषणा पत्र की जानकारी भरें |

आवेदन सबमिट करें और और श्रम विभाग से जानकारी वेरिफ़ाई होने तक इंतज़ार करें जानकारी वेरिफ़ाई हो जाने के बाद आप अपना श्रमिक कार्ड निकाल सकते हैं |


श्रमिक कार्ड ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

श्रमिक कार्ड को आप ऑफलाइन भी बनवा सकते है उसके लिए जो भी स्टेप्स करने हैं वो हमने नीचे बताए हैं |

  1. सबसे पहले अपने क्षेत्र के श्रम विभाग जाएँ और वहाँ से फॉर्म मांगे फॉर्म मुफ्त मिलता है |
  2. फॉर्म में अपने अनुसार सभी जानकारी सही सही भरें ताकि आपकी जानकारी वेरिफ़ाई करने में आसानी हो जैसे नाम, पता, उम्र और काम का प्रकार इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी आदि भरें |
  3. अन्य डॉकयुमेंट साथ जोड़े जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबूक की कॉपी इसके अलावा 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो साथ लगाए |
  4. फॉर्म को श्रमिक विभाग में जमा करें |
  5. अब विभाग द्वारा जांच की जाएगी कि आपने जो भी जानकारी दी है वो सही है या नहीं अगर जरूरत पड़ेगी तो अधिकारी आपको बुला सकते हैं |

15 से 20 दिन में आपकी जानकारी वेरिफ़ाई हो जाने के बाद आप अपना श्रमिक कार्ड ले सकते हैं कई जगहो पर डाक के द्वारा श्रमिक कार्ड पहुँच जाता है |


आवश्यक दस्तावेज़

श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स कि जरूरत होती है सभी डॉक्युमेंट्स की जानकारी नीचे दी गयी है |

  1. परिवार के सभी डॉक्युमेंट्स की जानकारी
  2. श्रमिक का आधार कार्ड
  3. फोटो
  4. बैंक पासबूक
  5. नॉमिनी की जानकारी
  6. मोबाइल नंबर
  7. क्या काम करते हैं इसकी जानकारी और कितने दिन काम किया है ये जानकारी |
  8. ई मेल आई डी

इन सभी डॉक्युमेंट्स के साथ आप अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं इसे बनवाने में आपका ज्यादा खर्चा नही आता है प्रतिवर्ष 20 रुपये के हिसाब से शुल्क लगता है और जो थोड़ा बहुत जन सेवा केंद्र वाले अपना कुछ शुल्क अतिरिक्त ले सकते हैं |

निष्कर्ष : लेबर कार्ड श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है और काफी अच्छा साधन है इसके माध्यम से मजदूरी को सरकारी योजनाओ का लाभ, आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जैसी सुविधा मिलती है | लेबर कार्ड न केवल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करता है बल्कि उनके जीवन स्टार को बेहतर बनाने में भी सहायक है इसलिए पत्र मजदूरी को समय पर लेबर कार्ड बनवा लेना चाहिए ताकि उसे सरकारी सुविधाओ का लाभ मिल सके पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद |


ये भी जाने : CUET Kya hai 2026: Future Ready | Master Guide

ये भी जाने : UP Shauchalaya Online 2026 | शौचालय योजना आवेदन

ये भी जाने : Ayushman Card Download 2026 : नया और आसान तरीका

Leave a Comment