Labour Card Renewal Kaise Kare | Powerful aur safe tarika लेबर कार्ड रेन्यु कैसे करें

Labour Card Renewal Kaise Kare : भारत में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड (जिसे कई राज्यो में श्रमिक कार्ड या मजदूर कार्ड भी बोलते हैं ) एक महत्वपुर्ण डॉकयुमेंट हैं ये कार्ड श्रमिकों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता हैं जैसे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा साहायता , पेंशन, बीमा, विवाह सहायता आदि | लेकिन बहुत से श्रमिक हैं जो यह नहीं जानते कि श्रमिक कार्ड कि एक सीमित अवधि होती है और इसे समय समय पर Renew करना होता है यदि इसकी अवधि खत्म हो जाए और समय पर Renew न किया जाए तो जो लाभ आपको मिल रहे हैं वे सभी बंद हो जाते हैं |


इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि : –

  • लेबर कार्ड क्या है?
  • लेबर कार्ड को Renewal क्यों करवाना चाहिए?
  • लेबर कार्ड कब Renewal करवाना चाहिए?
  • ऑनलाइन रेनियुवल कैसे करें?
  • जरूरी दस्तावेज़
  • आम समस्याए और उनके समाधान

लेबर कार्ड क्या है?

Labour Card Renewal Kaise Kare : लेबर कार्ड एक सरकारी कागज है जो असंगठित मजदूरों के लिए होता है श्रमिक इस प्रकार के कार्य करते हैं जैसे : – निर्माण कार्य, मजदूर, मिस्त्री, राजमिस्त्री, पेंटर, प्लंबर, रोड वर्कर|

ये कार्ड आमतौर पर राज्य के श्रम विभाग या भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा जारी किया जाता है |


लेबर कार्ड को Renewal करना क्यों जरूरी है?

Labour Card Renewal Kaise Kare : लेबर कार्ड की एक सीमित अवधि होती है उस अवधि के खत्म होने से कुछ दिन पहले ही आपको इसका Renewal पंजीकरण कर लेना चाहिए इसे Renewal करने के कई कारण हो सकते हैं |

  1. यदि आप कोई सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं या भविष्य में लेना चाहते हैं तो आपको इसे समय समय पर रिन्यू करना होता है |
  2. कार्ड की वैद्यता बनाए रखने के लिए भी इसे रिन्यू करवाना जरूरी होता है |
  3. डेटा अपडेट रखने के लिए जैसे कि मोबाइल नंबर, पता, काम कि जानकारी इत्यादि |
  4. यदि आपकी कोई पेंशन चल रही है और आप चाहते हैं कि वो कभी बंद न हो उसके लिए आपको इसे समय समय पर रिन्यू करना चाहिए |

ध्यान दें यदि आपका लेबर कार्ड एक्सपयर हो गया है तो आप कोई सरकारी लाभ नहीं ले पाएंगे अब आपके मन में सवाल आएगा कि इसकी वैद्यता कितनी होती है तो बता दें कि : –

अधिकांश राज्यों में लेबर कार्ड कि वैद्यता : –

  1. 1 वर्ष
  2. 3 वर्ष तक हो सकती है

उत्तर प्रदेश में अधिकतम 3 साल वैद्यता मिलती है इसके बाद आपको इसे रिन्यू करना होगा |


लेबर कार्ड कब Renewal करवाना चाहिए?

Labour Card Renewal Kaise Kare : लेबर कार्ड को आप उसकी तारीख निकाल जाने पहले रिन्यू करा सकते है या तारीख निकल जाने के बाद भी इसे रिन्यू करा सकते हैं बाकी आपको ध्यान देना है कि तारीख निकल जाने के बाद उसे रिन्यू करते हैं तो आपको कुछ पेनाल्टी देनी पड़ सकती हैं इसीलिए कोशिश कीजिये कि समय से पहले ही इसको renewal करवा लें |


लेबर कार्ड नवीनीकरण के लिए अवश्यक डॉक्युमेंट्स

लेबर कार्ड रिन्यू करने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी :-

  1. पुराना लेबर कार्ड आपके पास होना चाहिए
  2. आधार कार्ड
  3. आपके लेबर कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है वो होना चाहिए क्योंकि उस पर OTP आएगा
  4. कार्य प्रमाण पत्र ( यदि नहीं है तो इंटरनेट से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट करवा लें और अपने ठेकेदार से सत्यापित करा लें )

नोट : ये डॉक्युमेंट्स उत्तर प्रदेश के हिसाब से दिये गए हैं और राज्यों में अलग डॉकयुमेंट हो सकते हैं तो आपके पास निम्न डॉक्युमेंट्स भी होने चाइए

  1. पुराना लेबर कार्ड आपके पास होना चाहिए
  2. आधार कार्ड
  3. आपके लेबर कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है वो होना चाहिए क्योंकि उस पर OTP आएगा
  4. कार्य प्रमाण पत्र ( यदि नहीं है तो इंटरनेट से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट करवा लें और अपने ठेकेदार से सत्यापित करा लें )
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. बैंक पासबुक
  7. पहचान पत्र

ये सभी डॉकयुमेंट के साथ अपने लेबर कार्ड को रिन्यू कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026

इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus

इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026


लेबर कार्ड नवीनीकरण कैसे करें?

Labour Card Renewal Kaise Kare : यहाँ आपको स्टेप बाइ स्टेप बताया गया है कि आप लेबर कार्ड रिन्यू कैसे करेंगे आइये सीखना शुरू करते हैं :-

स्टेप – 1 अधिकारक वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें उसका पेज नीचे दिये गए फोटो की तरह देखने को मिलेगा |

स्टेप – 2 यहाँ आपको अपने लेबर कार्ड की पंजीयन संख्या डालनी है ध्यान दें कि आपके लेबर कार्ड में जो नंबर लिंक है वो आपके पास होना चाहिए क्योंकि उसपर OTP आएगा और कार्य प्रमाण पत्र भरकर और ठेकेदार से सत्यापित करवा कर अपने कम्प्युटर में रख लें क्योंकि यह अपलोड होगा |

स्टेप – 3 OTP डालने के बाद आपके लेबर कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी अब आपसे पूछा जाएगा कि आपको अपना लेबर कार्ड कितने साल के लिए रिन्यू करना है तो वर्ष चुने और captcha डालकर सबमिट कर दें और शुल्क का भुगतान करें |

सारा काम करने के बाद अधिकारी वेरीफिकेशन करेंगे और सभी जानकारी सही होंगी तो 7 से 15 दिन में आपका लेबर कार्ड बन जाएगा फिर आप आस पास किसी इंटरनेट कैफ़ से निकलवा सकते हैं |


ऑफलाइन तरीके से Renewal कैसे करें?

Labour Card Renewal Kaise Kare : अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप इसे ऑफलाइन भी रिन्यू करा सकते हैं उसके लिए आपको अपने क्षेत्र के श्रम विभाग जाना होगा

स्टेप – 1 नजदीकी श्रम कार्यालय पर जाए |

स्टेप -2 वहाँ से एक फॉर्म मिलेगा उसे लें और सही सही जानकारी के साथ भरें |

स्टेप – 3 दस्तावेज़ साथ जोड़े

स्टेप – 4 शुल्क जमा करें

स्टेप – 5 रसीद प्राप्त करें

रसीद संभालकर रखें ताकि भविष्य में काम आएगी | अब आपको डॉक्युमेंट्स की जानकारी निकाली जाएंगी सब कुछ सही होगा तो 15 से 30 दिन में आपका लेबर कार्ड बन कर तैयार हो जाएगा

लेबर कार्ड नवीनीकारण का स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपने Renewal का आवेदन किया है और आप यह देखना चाहते हैं कि आपका आवेदन कहाँ तक पहुँच गया है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को follow कर सकते हैं


आम समस्याए और उनके समाधान

जब आप अपना लेबर कार्ड रिन्यू करेंगे तो आपको कुछ समस्याए आएंगी जो कि निम्न है :-

  1. कभी कभी टेक्निकल समस्या के चलते जल्दी OTP नहीं आता है तो आप थोड़ी प्रतीक्षा कर लें सर्वर सही हो जाने के बाद दोबारा कोशिश करें |
  2. जब आप डॉक्युमेंट्स अपलोड करेंगे तो आसानी से डॉकयुमेंट अपलोड नहीं होंगे तो आप ध्यान दें कि फ़ाइल के साइज़ ठीक हैं या नहीं |
  3. यदि आप कोई गलत जानकारी भर देते हैं तो आवेदन रिजैक्ट हो जाता है तो आप सही जानकारी ही भरें |

निष्कर्ष : अंत में हम कह सकते हैं कि श्रमिक समाज कि प्रगति कि नीव हैं उनके बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है हमें श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति सदैव सहानुभूति व सहयोग का भाव रखना चाहिए श्रमिकों का सम्मान ही सच्ची मानवता है

Facebook

Leave a Comment