SBI Sukanya Samriddhi Yojna 2026 | Better Future | सुकन्या समृद्धि योजना

SBI Sukanya Samriddhi Yojna : आपकी बेटी के सुरक्शित भविष्य के लिए एक बेहतरीन बचत विकल्प है यह योजना न केवल 8.2 प्रतिशत की शानदार ब्याज दर देती है बल्कि इसमें मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से टेक्स फ्री होता है | SBI Sukanya Samriddhi Yojna योजना उन परिवारों के लिय है जो कि अपनी बेटी के भविष्य के लिए अच्छा सोचते हैं जैसे कि उनकी शादी और शिक्षा के बारे

भारत सरकार द्वारा ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” अभियान के तहत शुरू की गयी “सुकन्या समृद्धि योजना ” एक ऐसी बचत योजना है जिसका उद्देश्य बेटियों के उज्जवल भविष्य विशेषकर उनकी शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है यह योजना देशभर के डाकघरो और अधिकृत बैंक में उपलब्ध है जिनमें SBI बैंक प्रमुख है |


सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट
पोस्ट का प्रकारGovt Scheme
योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
निवेश की राशि250 रुपये से शुरू
ब्याज दर8.2 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?

SBI Sukanya Samriddhi Yojna यह एक बचत योजना है ये सिर्फ लड़कियों के नाम से ही खोली जाती है यह SBI Sukanya Samriddhi Yojna भारत सरकार द्वारा संचालित है और इसमें निवेश करने पर आकर्षक ब्याज मिलता है और आयकर में छूट मिलती है

SBI Sukanya Samriddhi Yojna में निवेश सुरक्शित रेहता है क्योंकि ये केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजना है इसलिए इसमें आप अपनी बेटी का खाता बेझिझक खोल सकते हैं और उनके भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं इसमें आपका निवेश डूबने की संभावना जीरो होती है

योजना की मुख्य विशेषताए

वैसे तो यह SBI Sukanya Samriddhi Yojna सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए चलायी गयी बेहतरीन योजना है और इसके काफी विशेषता है जो कि निम्न है

इसे भी पढ़ें : GDS Recruitment 2026

इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus

इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026

इसे भी पढ़ें : गाड़ी का चालान कैसे देखे और कैसे भरे

SBI Sukanaya samriddhi Yojna
  1. खाता केवल बालिका के नाम पर : 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका का भी खाता खुलवा सकते हैं ये सिर्फ बालिका के नाम पर ही खुलता है
  2. उच्च ब्याज दर : इसमें आपको सालाना 8.2 प्रतिशत के हिसाब से चक्र ब्रद्धि ब्याज मिलता है |
  3. निवेश राशि : न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम रुपये 1.5 लाख प्रति वर्ष निवेश किया जा सकते हैं
  4. टेक्स लाभ : निवेश पर धारा 80 C के तहत छूट और मेच्युरीति पर मिलने वाली पूरी रकम टैक्स फ्री होता है
  5. अवधि : निवेश 15 साल तक करना होता है, जबकि खाता 21 साल होने पर मेच्योर होता है
  6. आंशिक निकासी : 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है

ये कुछ फायदे हैं जो कि हमें इस योजना में मिलते हैं


SBI में सुकन्या समृद्धि खाता क्यों खोले

State Bank of India भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसकी शाखाएँ देशभर में फैली हुई है SBI में खाता खोलने के कुछ प्रमुख है : –

  1. विश्वनीयता और सुरक्षा
  2. ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा
  3. ऑटो डेबिट सुविधा
  4. देशभर में ट्रान्सफर की सुविधा
  5. पासबुक और डिजिटल रेकॉर्ड
  6. उच्चा ब्याज दर
  7. लंबी अवधि में बड़ा फंड जुड़ जाता है

SBI के माध्यम से आप शाखा में जाकर या कुछ मामलों में नेट बैंकिंग के जरिय भी खाते को संचालन कर सकते हैं |


कौन खाता खोल सकते है

इस खाते को खोलने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं उन नियम का पालन करके ही आप ये खाता खोल सकते हैं

  1. इस खाते को खोलने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए
  2. आप अपने परिवार में अधिकतम 2 बेटियों का ही खाता खोल सकते हैं
  3. जुड़वा मामलों में स्पेशल प्रावधान

खाता माता पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है |


आवश्यक दस्तावेज़

SBI बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्न है

  1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  2. अभिभावक का आधार कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  6. प्रारम्भिक जमा राशि ( खाता खोलते वक़्त जो जमा की जाती है )

ये डॉक्युमेंट्स इकट्ठे करें और SBI बैंक जाकर खाता खोलकर बच्ची का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करें


ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर सरकार द्वारा प्रत्येक तिमाही तय की जाती है ये आमतौर पर अन्य छोटी बचत योजनाओ से बेहतर है यही कारण है कि लंबे समय तक यदि आप निवेश करें तो एक बड़ी रकम तैयार हो जाती है इसे उदाहरण से समझते हैं : –

यदि हर वर्ष आप 1.50,000 रुपये निवेश करते हैं तो 15 वर्षो में कुल निवेश 22 लाख 50 हजार रुपये होगा परंतु चक्रब्रदधि ब्याज के करना जब आप इसे मेच्योर करेंगे तो यह राशि लगभग दोगुनी से अधिक होगी ( ब्याज दर के अनुसार ये आंकड़ा बदल सकता है )

इस प्रकार SBI Sukanya Samriddhi Yojna लंबी अवधि के लिए अत्यधिक लाभदायक साबित होगी


SBI Sukanya Samriddhi Yojna खाता कैसे खोले

खाता खोलने कि प्रक्रिया बेहद सरल है आइये इसे ध्यान से समझते हैं

  1. सबसे पहले नजदीकी SBI बैंक शाखा जाना है और वहाँ कर्मचारी से आवेदन फॉर्म ले लेना है
  2. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी कागज साथ लागए
  3. कागज में आपको बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र और माता पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड लगाना है
  4. राशि जमा करें ( जैसे कि आप 250 रुपये से निवेश करना चाहते हैं तो )

ये बैंक जाकर खाता खोलने की प्रक्रिया है यदि आप चाहे तो आप SBI के वैबसाइट पर जाकर भी अपनी बेटी का खाता खोल सकते हैं और ये प्रोसेस आसान भी है ऑनलाइन खाता खोलने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक करें

यहाँ क्लिक करें


आंशिक निकासी नियम

  1. बेटी के 18 वर्ष के होने पर आप 50 प्रतिशत राशि निकाल सकते हैं उसकी शिक्षा के लिए
  2. शादी के लिए भी राशि निकाली जा सकती है जब वह 18 साल की हो जाती है तब
  3. विशेष स्थिति में समय से पहले खाते को बंद भी करवा सकते हैं जैसे कि बालिका कि मृत्यु या गंभीर बीमारी होने पर

निष्कर्ष

आज के समय में शिक्षा और विवाह का खर्च लगातार बढ़ रहा है ऐसे में सही समय से सही निवेश करना बेहद जरूरी है ये योजना न केवल एक सुरक्शित बचत योजना है बल्कि ये माता पिता को मानसिक शांति भी देता है और आपकी बेटी का भविष्य में सुरक्षित करता है

State bank ऑफ india द्वारा संचालित योजना में नियमित निवेश करके आप अपनी बेटी के सपनों को पंख दे सकते हैं

Facebook

Leave a Comment