Udyam Registration Certificate Kaise Banaye 2026 | हिन्दी में पूरी जानकारी

Udyam Registration Certificate Kaise Banaye : आप अपना कोई छोटा या मध्यम व्यापार चलाते हैं या शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि Udyam Registration Certificate Kaise Banaye | भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमो को बढ़ावा देने के लिए Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises के अंतगत Udyam Registration पोर्टल शुरू किया है |

इस आर्टिक्ल में हम जानेंगे कि Udyam registration Certificate kaise banaye, इसके अलावा इसके क्या लाभ हैं, कौन पत्र है, कौन कौन से डॉक्युमेंट्स लगेंगे और आवेदन करने का क्या प्रोसैस है |


उद्यम रजिस्ट्रेशन क्या है

Udyam Registration Certificate Kaise Banaye : उद्यम रजिस्ट्रेशन एक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से छोटे और मध्यम व्यवसायों को सरकारी पहचान दी जाती है पंजीकरण के बाद आपको Udyam Number प्राप्त होता है और डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होता है जिसका पिक्चर आप देख सकते हैं

आज के समय में यदि आपको सरकारी योजनाओं, बैंक लोन, सब्सिडी या टेंडर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपना उद्यम आधार सर्टिफिकेट जरूर बनवा लेना चाहिए

पोस्ट में आपको उद्यम आधार सर्टिफिकेट कैसे बनाना है, क्या लाभ हैं ये सब बताया गया है |

उद्यम सर्टिफिकेट के लाभ

Udyam Registration Certificate Kaise Banaye : जब आप उद्यम रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिससे आप इन फ़ायदों का लाभ ले सकते हैं : –

  1. बैंक आपको आसानी से लोन प्रोवाइड करती है जिससे आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं
  2. सरकारी टेंडर में आपको इससे छूट प्राप्त होती है जिससे आप आसानी से टेंडर ले सकते हैं
  3. इसकी सहायता से आपको अपने व्यापार के बिजली बिल में सबसिडी मिल जाती है
  4. इसके मदद से आपको टैक्स में भी काफी लाभ मिलता है

इसलिए प्रत्येक व्यापारी को चाहिए कि वो अपना आज ही उद्यम पंजीकरण जरूर कराएं |

उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसे बनाए

उद्यम सर्टिफिकेट बनाने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें : –

स्टेप – 1 सबसे पहले आपको इनकी वैबसाइट पर जाना है वैबसाइट पर जाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है

Udyam Registration Certificate kaise banaye

स्टेप – 2 पहली बार वैबसाइट पर आ रहे हैं तो ” For new enterpreneures who are not Registered yet as MSME of those with EM- II” विकल्प को चुने जैसे कि ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है |

स्टेप – 3 अब अपना आधार नंबर और पैन नंबर डालें और OTP डालकर वेरिफ़ाई करें ( ध्यान दें कि आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी मैच होनी चाहिए )

स्टेप – 4 अब निम्न जानकारी ध्यान से सही सही भरें

  1. दुकान का नाम
  2. दुकान का पता
  3. दुकान का प्रकार ( जैसे कि आप मैनुफेक्चर हैं या सर्विस प्रोवाइडर हैं )
  4. NIC कोड चुने
  5. अपनी जाति चुने
  6. दुकान का टर्न ओवर डालें
  7. खाते की जानकारी डालें

ये सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें

स्टेप – 5 सभी जानकारी जांच कर Captcha डालकर सबमिट करें


आवश्यक डॉक्युमेंट्स

जब आप पंजीकरण कराएंगे तब आपको कुछ डॉकयुमेंट की जरूरत होगी जैसी कि : –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड पर लिंक है ( otp आएगा )
  • पैन कार्ड ( ध्यान दें कि आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए )
  • जाति की जानकारी
  • दुकान का नाम
  • दुकान का पता
  • कार्य का प्रकार
  • दुकान की लोकेशन
  • कितने लोग आपके यहाँ काम करते हैं
  • टर्न ओवर की जानकारी

ये सभी जानकारी के साथ आप अपना उद्यम पंजीकरण करा सकते हैं

इसे भी पढे : Know How to Check Your वृद्धा पेंशन Status Instantly


क्या पंजीकरण का कोई शुल्क है

जी नही, जब आप पंजीकरण कराते हैं तो इसका ऑनलाइन कोई शुल्क नहीं लगता है लेकिन यदि आप किसी जन सेवा केन्द्र से आवेदन करा रहे हैं तो वो अपना कुछ शुल्क ले सकते हैं |

इसे भी पढे : पैन नंबर कैसे पता करें


पंजीकरण के बाद क्या करें

यदि आपने अपने व्यापार का पंजीकरण करा लिया है तो : –

  1. पंजीकरण के बाद सर्टिफिकेट निकलता है उसको प्रिंट करके फ्रेम करवाकर अपनी दुकान पर लगा लें
  2. जिस बैंक में आपके व्यापार का खाता है उसमें सर्टिफिकेट को जमा करें
  3. यदि आपके पास GST है तो उसमें इसे जोड़ें
  4. यदि आप अपने व्यापार बढ़ाने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इसे जरूर लगाए

इसे भी पढे : पी एम विद्या लक्ष्मी योजना, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी |


किन गलतियों से बचें

जब आप पंजीकरण करें तो कुछ बातों का ध्यान रहे ताकि कोई गलती न हो : –

  1. गलत आधार कार्ड कि जानकारी न डालें
  2. पैन कार्ड की जानकारी पूरी और ठीक से डालें और किसी जनसेवा केन्द्र से ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं तो ध्यान से कराये
  3. आपका व्यापार पुराना है तो टर्न ओवर सही भरें इससे आपको ही फाइदा है, आपका लोन जल्दी अप्रूव होगा
  4. ध्यान दें की वैबसाइट आधिकारिक हो, फेक वैबसाइट न हो आजकल फ़्रौड बहुत हो रहा है तो सतर्क रहें

निष्कर्ष : आज के दौर MSME पंजीकरण बहुत ही जायदा जरूरी है यदि आप अपना व्यापार फिर वो चाहे छोटा हो या बड़ा चला रहे हैं तो बिना देरी किए जाने कि Udyam Registration Certificate Kaise Banaye और तुरंत आवेदन करें और अपने व्यापार को आगे बढ़ाए

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q No 1. क्या उद्यम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है?

यदि आप MSME के अंतर्गत सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और लोन का लाभ लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना फायदेमंद है।

Q No 2. क्या उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, उद्यम रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है। आप सीधे Udyam Registration Portal पर जाकर बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।

Q No 3. उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनने में कितना समय लगता है?

यदि सभी जानकारी सही भरी गई है, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है और आपको उसी दिन Udyam Registration Number (URN) मिल जाता है। सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

Q No 4. क्या एक व्यक्ति एक से अधिक उद्यम रजिस्ट्रेशन करा सकता है?

Proprietorship के मामले में एक आधार नंबर से केवल एक ही उद्यम रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। हालांकि, अलग-अलग प्रकार के व्यवसाय (जैसे कंपनी या पार्टनरशिप) में नियम अलग हो सकते हैं।

Q No 5. उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?

उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का उपयोग बैंक लोन, सरकारी टेंडर, MSME योजनाओं, सब्सिडी, टैक्स लाभ और अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए किया जाता है।

#rojseekho

Facebook

Leave a Comment