UP JEECUP 2026 : उत्तर प्रदेश सन्यूक्त्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-प) 2026 के माध्यम से विभिन्न पॉलिटैक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमो में प्रवेश मिलता है उत्तर प्रदेश पॉलिटैक्निक जिसे आमतौर पर JEECUP नाम से जाना जाता है और इसका पूरा नाम ( Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh ) है ये एक राज्य स्तर की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है और ये परीक्षा उन छात्रों को सुनहरा मौका देती है जो फैशन डिज़ाइनिंग, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट या इंजीन्यरिंग जैसे क्षेत्रो में अपना करियर बनाना चाहते हैं |
UP Polytechnic क्या है ?
UP JEECUP 2026 ; UP Polytechnic उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पॉलिटैक्निक डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा है इसका आयोजन JEECUP बोर्ड द्वारा किया जाता है इस परीक्षा को 10वीं पास या 12वीं पास छात्र दे सकते हैं परीक्षा देने के बाद वे डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं |
UP Polytechnic परीक्षा का उद्देश क्या है? क्यों है जरूरी?
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यावहारिक और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे पढ़ाई पूरी करें और सीधे नौकरी के लिए तैयार हो सके इसका मुख्य उद्देश्य है कि कम समय में तकनीकी कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं | अगर कोई छात्र 10वीं या 12वीं के बाद टेक्निकल या प्रॉफेश्नल डिप्लोमा करना चाहता है तो JEECUP एक बहुत अच्छा विकल्प है |
UP JEECUP 2026 : JEECUP से मिलने वाले फायदे : –
- कम समय में करियर की शुरुआत
- इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनीयरिंग कोर्स
- सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में प्रवेश
- फीस कम होती है
UP Polytechnic सिलेबस
UP JEECUP 2026 : JEECUP कोर्स में Group Wise कोर्स होते हैं इसमें ग्रुप A से लेकर ग्रुप K तक होते हैं ये वो डिप्लोमा होते हैं जिनमें आप JEECUP परीक्षा देकर प्रवेश ले सकते हैं कुछ कोर्स ग्रुप के हिसाब से नीचे दिये गए हैं |
UP पॉलिटैक्निक में कई कोर्स हैं जिनमें मुख्य कोर्स के नाम कुछ इस प्रकार हैं : –
Group- A
- सिविल इंजीनियेरिंग
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- कम्प्युटर साइन्स इंजीनियरिंग
आम तौर पर ये 10वीं पास वालों के लिए होते हैं |
Group – B
- कृषि इंजीनियरिंग
ये आप 10वीं पास जो कि एग्रिकल्चर विषय के साथ हो तो कर सकते हैं |
Group – C
- फ़ैशन डिज़ाइनिंग
- गृह विज्ञान
- टेक्सटाइल डिज़ाइन
Group – D
- ऑफिस मैनेजमेंट
Group – E
- फार्मेसी
इस तरह से JEECUP अलग अलग ग्रुप के हिसाब से अलग अलग कोर्स देता है इनमें से आपको अपने विषय के अनुसार Group चुनना होता है |
UP Polytechnic Notification जारी
UP JEECUP 2026 : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP ) ने उत्तर UP Polytechnic एंट्रैन्स एग्जाम 2026 के लिए नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है |
मुख्य बातें (अधिसूचना विवरण )
- आवेदन शुरू : 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन जारी है |
- आवेदन की अंतिम तारीख : 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन किया जा सकता है |
- परीक्षा तिथि : परीक्षा 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक आयोजित होगी |
ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर जा सकते हैं वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें |
कोर्स और प्रवेश
JEECUP के माध्यम से आप डिप्लोमा और पॉलिटैक्निक कौर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं जिनमें इंजीनियरिंग, टेक्नालजी, फार्मेसी और एग्रिकल्चर, फैशन डिज़ाइनर अन्य डिप्लोमा शामिल है |
जरूरी जानकारी
ध्यान दें कि : –
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए समय से पहले ही अपना पंजीकरण करा लें |
- आवेदन से पहले योग्यता, दस्तावेज़, फीस विवरण और परीक्षा पैटर्न सूचना पुस्तिका पढ्न जरूरी है |
- परीक्षा कम्प्युटर मोड में होती है |
एड्मिट कार्ड (Hall ticket)
ध्यान दें कि एड्मिट कार्ड ऑनलाइन जारी होता है इसे परीक्षा के पहले आधिकारिक वैबसाइट से डाउनलोड करना होता है और परीक्षा सेंटर पर इसे साथ ले जाना होता है |
UP Polytechnic एग्जाम तारीख
JEECUP 2026 परीक्षा 15 मई से 22 मई 2026 के बीच ऑनलाइन मोड़ में आयोजित होगी
महत्वपूर्ण तिथि : –
- ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 15 जनवरी 2026
- आवेदन अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026
- एड्मिट कार्ड तिथि : 8 मई 2026
- परीक्षा तिथि : 15-22 मई 2026
- परिणाम तिथि : 30 मई 2026 (अनुमानित )
प्रश्न पत्र से जुड़ी बातें
जब आप परीक्षा देने जाएंगे तो आपको परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें आपको पता होनी चाहिए : –
- प्रश्न MCQ होते हैं यानि इसमे आपको प्रश्न के 4 ऑप्शन दिये जाते हैं जिनमें आपको सही ऑप्शन को चुनना होता है |
- अधिकार सिलेबस UP बोर्ड के दसवीं कक्षा के आधार पर आते हैं |
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आते हैं |
- परीक्षा का समय 2 घंटे और 30 मिनट का होता है
परीक्षा देने के बाद रिज़ल्ट घोषित होने पर Rank Card डाउनलोड करना होगा इसके बाद counselling रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसमें आप कॉलेज चुन सकते हैं जिसमें आपको कोर्स करना है |
निष्कर्ष : JEECUP परीक्षा उत्तर प्रदेश के पॉलिटैक्निक डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण और अवसर पूर्ण माध्यम है यह परीक्षा 10वीं स्तर के सिलेबस के आधार पर होती है सवाल MCQ प्रकार के होते हैं और नेगेटिव मर्किंग नहीं होती है जो विद्यार्थी सिलेबस की स्पष्ट समझ और नियमित अभ्यास और पिछले वर्षो के प्रश्न पात्रो के साथ तयारी करते हैं उनके लिए इसमें अच्छी rank प्राप्त करना पूरी तरह संभव है |
संक्षेप में : –
JEECUP = सही तैयारी = सही दिशा = बेहतर करियर
ये भी जाने : CUET Kya hai 2026: Future Ready | Master Guide
ये भी जाने : UP Shauchalaya Online 2026 | शौचालय योजना आवेदन
ये भी जाने : Ayushman Card Download 2026 : नया और आसान तरीका
