UP Old Age pension status : अगर आप या आपके पारिवार में कोई बुजुर्ग हैं और उन्होने इस पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था और अभी ताकि पेंशन आना शुरू नही हुई है तो आज के पोस्ट में यही जानेंगे कि UP old age pension status कैसे देखें ?
इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे कि : –
- पेंशन योजना क्या है
- पात्रता क्या है
- कौन कौन से डॉकयुमेंट चाहिए
- पैसा कब आता है
- आवेदन का स्टेटस कैसे देखें
- समस्या आ रही है तब क्या किया जाए
आइये शूरु करते हैं : –
बृद्धा पेंशन योजना क्या है?
राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को मासिक आर्थिक सहायता प्राप्त करना है ये स्कीम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी सामाजिक सुरक्षा योजना है, इसका उद्देश्य बुजुर्ग लोगों को महीने का आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना में बुजुर्ग व्यक्ति के खाते में हर माह कुछ निश्चित राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है इसलिए यदि आपने आवेदन किया है तो उसका UP old age pension status चेक करना बेहद जरूरी है |
योजना का उद्देश्य
- बुजुर्गो को आर्थिक सुरक्षा देना है
- गरीब और असहाए बुजुगों को नियमित आय उपलब्ध कराना
- उन्हे आत्मनिर्भर बनाना
- परिवार पर निर्भरता कम करना
पात्रता क्या है
अगर आप पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले ये जांच लें कि आप पात्र हैं या नही, पात्रता इस प्रकार है : –
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- गरीबी रेखा से नीचे या आर्थिक रूप से गरीब होना चाहिए
- कोई सरकारी पेंशन न प्राप्त कर रहा हो
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
ये कुछ पात्रता हैं जिनके आधार पर आप अपना पेंशन आवेदन कर सकते हैं
आवश्यक दस्तावेज़
पेंशन आवेदन कराने से पहले आपको कुछ डॉकयुमेंट की जरूरत होगी जो कि निम्न है
- आधार कार्ड
- फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबूक
- मोबाइल नंबर
- ब्लॉक का नाम
- गाँव का नाम
इन सभी जानकारी को पूरे करें और नजदीकी CSC सेंटर जाकर आवेदन आप करवा सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें वैबसाइट का इंटरफ़ेस नीचे दिया गया है

सबसे पहले उत्तर प्रदेश सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन विकल्प चुनें
होमपेज पर “राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: नया पंजीकरण करें
“New Registration” या “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें।
Step 4: फॉर्म भरें
- नाम
- पता
- जन्मतिथि
- बैंक डिटेल
- आधार नंबर
सभी जानकारी सही भरें।
Step 5: दस्तावेज अपलोड करें
फोटो और आधार कार्ड स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
Step 6: फॉर्म सबमिट करें
सबमिट करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे खूब संभाल कर रखें
इसी नंबर से आप बाद में UP old age pension status चेक कर सकते हैं।
UP old age pension status चेक कैसे करें
स्टेप – 1 सबसे पहले वैबसाइट पर जाएँ वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
स्टेप – 2 अब ” राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन” ऑप्शन पर क्लिक करिए
स्टेप – 3 “आवेदन लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप – 4 अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को डालें और मोबाइल नंबर डालें जो पंजीकरण करते वक़्त डाला गया था
स्टेप – 5 मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे डालें
स्टेप – 6 अब आपके आवेदन का स्टेटस आप देख सकेंगे
इसे भी पढे : UP JEECUP 2026 Notification, Syllabus
इसे भी पढ़ें : CCC Course Online Registration 2026
इसे भी पढ़ें : गाड़ी का चालान कैसे देखे और कैसे भरे
इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, जाने सब कुछ
पैसा कब आता है
आमतौर पर पेंशन
- हर तीन महीने में एक बार ( 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 3000 रुपये कुल )
- कहीं कहीं मासिक रूप से मिलते हैं ( नियमो के आधार पर )
समस्या आ रही है तब क्या किया जाए
अगर आपके पेंशन का स्टेटस पेंडिंग आ रहा है तब क्या करें ?
- ध्यान दें कि कहीं कोई गलत डॉकयुमेंट तो नही लग गया है
- आयु प्रमाण पत्र तो गलत नही है
- बैंक डिटेल्स ठीक हैं ये चेक करें
यदि ऐसा है तो दोबारा से सही जानकारी के साथ आवेदन करें
निष्कर्ष : इस आर्टिकल में आपने विस्तार से UP Old age पेंशन के बारें में जाना जैसे योजना क्या है, आवेदन कैसे करें और स्टेटस कैसे देखें यदि आपने पेंशन के लिए आवेदन किया है नियमित रूप से जांच करते रहे ताकि आप इस लाभ से वंचित न रेह जाए
#rojseekho
