UP Shauchalaya Online 2026 | शौचालय योजना आवेदन

UP Shauchalaya Online 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही है इस योजना में आप अपने घर में शौचालय बनवा सकते हैं जिसका भुगतान सरकार करती है सारा पैसा सरकार आपके आधार कार्ड से लिंक खाते में डालती है |

ब्लॉग में आप जानेंगे : –

  1. शौचालय योजना क्या है ?
  2. शौचालय योजना कब शुरू की गयी?
  3. शौचालय योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
  4. शौचालय योजना योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलता है?
  5. शौचालय योजना आवेदन के लिए क्या दस्तावेज़ चाहिए?
  6. शौचालय योजना का क्या लाभ हैं?

शौचालय योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गयी है इसमें श्रमिक परिवार को अपने घर में शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है योजना के तहत ऐसे घर जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है उस घर में शौचालय बनवाना है श्रम विभाग के हाथ में इसका पूरा कार्य है शौचालय बनवाने में जो खर्चा आता है वो सरकार सीधे लाभार्थी के खाते मे भेजती है और उस रकम को निकाल कर लाभार्थी अपने घर में शौचालय बनवा सकते हैं |


शौचालय योजना कब शुरू की गयी?

शौचालय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है और इसकी शुरुआत सन 2014 में की गयी |


शौचालय योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

आप दो तरह से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं जो कि नीचे दिये गए हैं : –

  1. आप चाहे तो किसी जन सेवा केन्द्र इसे आवेदन करवा सकते हैं |
  2. इसके अलावा यदि चाहे तो खुद से इसका पंजीकरण कर सकते हैं |

आइये अब हम खुद से इसका पंजीकरण कैसे कर सकते हैं ये सीख लेते हैं स्टेप बाइ स्टेप

स्टेप – 1 सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है वैबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें |

स्टेप – 2 अब आपको अपना पंजीकरण करना है पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर डालें मोबाइल नंबर डालने के बाद Procced बटन पर क्लिक करें जैसा कि पिक्चर में दिया गया है |

UP Shauchalaya Online 2026

स्टेप – 3 पंजीकरण हो जाने के मोबाइल नंबर डालकर Sign in करें जैसे कि पिक्चर में दिया गया है |

UP Shauchalaya Online 2026

स्टेप – 4 अब आपके सामने एक पूरा फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें कुछ जानकारी पूछी जाएंगी जैसे कि : – जिले का नाम , ब्लॉक का नाम, पंचायत का नाम , आधार कार्ड के हिसाब से नाम और पता, जाति इसके अलावा आपसे बैंक पासबूक की जानकारी उपलोड होगी |

ये सभी जानकारी भरकर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करके apply बटन पर क्लिक करें |


शौचालय योजना आवेदन के लिए क्या दस्तावेज़ चाहिए?

जब आप आवेदन करेंगे या करवाएँगे तो उसके लिए आपको कुछ दस्तावेज़ की जरूरत होगी जो कि कुछ इस प्रकार है :-

  1. आधार कार्ड
  2. श्रमिक कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक पासबूक
  6. राशन कार्ड

इन सभी डॉक्युमेंट्स को लेकर किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर आप इस योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं |


शौचालय योजना के क्या लाभ हैं?

इस योजना में आपको नीचे दिये गए लाभ दिये जाते हैं :-

  1. शौचालय निर्माण के लिए राज्य सरकार आपको 12 हजार की धनराशि प्रदान करती है जो कि आपके आधार कार्ड ले लिंक बैंक खाते में ट्रान्सफर किए जाते हैं |
  2. लाभार्थी को ये राशि 2 हिस्से में दी जाती है |
  3. पहली किस्त शौचालय निर्माण से पहले दिये जाते हैं और दूसरी किस्त निर्माण शुरू हो जाने के बाद आपके खाते में डाली जाती है |

निष्कर्ष : पोस्ट में आपने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही शौचालय योजना के बारे में जाना कि योजना क्या है और कैसे आवेदन करना है ? इसके अलावा आपने जाना कि कौन इसे आवेदन कर सकता है ? इसे ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति आवेदन करके अपने घर में शौचालय बनवा सकता हैं |

अन्य पोस्ट : –

इसे भी पढ़ें : – RTE UP स्कूल लिस्ट 2026-27

इसे भी पढ़ें : – Best Computer Courses List | 12वीं पास हैं तो जरूर करें ये कोर्स

इसे भी पढ़ें : CCC Course Kya Hai | सी० सी० सी० कोर्स क्या है? 100% Useful Course

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे चेक करें

Leave a Comment